बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: जानलेवा है हर्ष फायरिंग! लड़की पक्ष के तरफ से चली गोली की चपेट में आया सहबाला, अस्पताल में भर्ती

BIHAR NEWS: जानलेवा है हर्ष फायरिंग! लड़की पक्ष के तरफ से चली गोली की चपेट में आया सहबाला, अस्पताल में भर्ती

KAIMUR: कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र में शादी समारोह के पहले हुई हर्ष फायरिंग में सहबाला को गोली लग गई, जिसके बाद आनन-फानन में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा बच्चे का इलाज जारी है। गोली बच्चे के कमर में लगी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद कुदरा थाना प्रभारी दल बल के साथ घटनास्थल पर मौजूद लोगों से पूछताछ की।

दरअसल कुदरा थाना क्षेत्र के फकराबाद में मोहनिया के पटसेरवा से बरात आयी थी। जहां द्वार पूजा के समय लड़की पक्ष के तरफ से किसी गांव वाले ने फायरिंग करना शुरू कर दिया। इसी बीच गोली सहबाले की कमर में लग गई, जिससे वह वहीं गिर पड़ा और अफरा-तफरी मच गई। परिजन तुरंत उसे लेकर निजी अस्पताल गए जहां उसका इलाज जारी है। वहीं पुलिस ने भी अस्पताल पहुंचकर घायल लड़के के फर्द बयान दर्ज किया। 

घायल लड़के के परिजनों ने बताया हम लोग बरात लेकर के फकराबाद आए थे जहां द्वार पूजा के समय एक व्यक्ति द्वारा फायरिंग की गई। जिससे गोली बच्चे को लग गई। गोली किसने लचाई, इसकी पहचान नहीं हो सकी है। मौके पर पहुंची मोहनिया पुलिस ने बताया थाना प्रभारी द्वारा किसी लड़के को गोली लगने की बात कह कर मुझे भेजा गया है। यहां आकर घायल का फर्द बयान ले रहे हैं। मामले में आगे जांच की जाएगी।


Suggested News