बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

निर्माणाधीन पुलिया में लगा सरिया टूटकर काम कर रहे मजदूरों पर गिरा, एक श्रमिक की हुई मौत

निर्माणाधीन पुलिया में लगा सरिया टूटकर काम कर रहे मजदूरों पर गिरा, एक श्रमिक की हुई मौत

MASAURHI :  पटना-गया-डोभी फोर लेन निर्माण कार्य के दौरान एक बड़ा हादसा सामने आया है। पटना जिले के पुनपुन थाना अंतर्गत समन चक गांव के पास सड़क निर्माण का काम चल रहा है। जहां हुए हादसे में एक श्रमिक की मौत हो गई है। घटना के बाद से वहां लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया और मुआवजे की मांग करने लगे। फिलहाल घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी है।

मामला में बताया गया कि पुनपुन थाना के समन चक गांव में सड़क निर्माण में पुल-पुलिया का निर्माण कार्य चल रहा था जिसके लिए वहां सरिया से सेंटिंग का काम हो रहा था। काम के दौरान ही बहुत सारा सरिया अचानक से गिरने लगा। इससे पहले की निर्माण कार्य में जुटे मजदूर कुछ समझ पाते, सारा सरिया उनके ऊपर गिड़ पड़ा। सरिया के नीचे दबने से एक मजदूर की मौत मौके पर ही हो गई, वंही एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया।मृतक मजदूर की पहचान पंडारक थाना क्षेत्र निवासी राजेश कुमार के रूप में हुई है। 

मौके पर पहुँची पुलिस को देख स्थानीय ग्रामीण मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा कर रहे हैं। साथ ही ग्रामीणों का कहना है कि जब तक मजदूर के परिजन घटना स्थल पर नहीं पहुंच जाते तब तक शव को उठने नहीं दिया जाएगा। मौके पर पहुँचे पुनपुन थाना अद्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी ग्रामीणों द्वारा दी गई थी। मृतक मजदूर की पहचान कर ली गई है।उसके परिवार वालों को सूचना दे दी गई है।साथ ही निर्माण कार्य के संबंधित अधिकारियों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है।फिलहाल पुलिस आगे की करवाई कर रही है।हालांकि इस बीच स्थानीय ग्रामीण शव के साथ हंगामा कर रहे हैं।उन्हें समझाने का प्रयाश किया जा रहा है।

Suggested News