बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: महिला सिपाही से पंगा लेना पड़ा महंगा, लिखित शिकायत पर दो लोगों को किया गिरफ्तार

BIHAR NEWS: महिला सिपाही से पंगा लेना पड़ा महंगा, लिखित शिकायत पर दो लोगों को किया गिरफ्तार

DARBHANGA: जिले के बिरौल थाना इलाके में एक मामले को लेकर दंगा पार्टी में प्रतिनियुक्त महिला सिपाही के साथ विवाद करना कुछ लोगों को मंहगा पड़ गया। इस मामले में पुलिस ने बस स्टैंड से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया और सीधे थाने ले गई।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बस स्टैंड मे ऑटो चालक और उसमें सवार महिला यात्री के बीच किराया को लेकर विवाद हो रहा था। यहां प्रतिनियुक्त महिला पुलिस बल की ओर से ऑटो चालक और महिला यात्री को समझाने का प्रयास किया जा रहा था, लेकिन दोनों व्यक्ति मानने को तैयार नहीं हो रहे थे। इसी बीच महिला पुलिस ने ऑटो चालक पर बल का प्रयोग करने के दौरान उक्त महिला यात्री भी इसके चपेट में आ गई। वहां उपस्थित लोगों ने इसके लिए महिला पुलिस से ऐसा करने का कारण पुछते हुए विवाद को बढ़ा दिया। जिसकी सूचना किसी ने मोबाईल से थानाध्यक्ष को दिया। पुलिस पेट्रोलिंग दल घटना स्थल पर पहुंच कर वस्तु स्थिति से अबगत होते हुए दो लोगों को हिरासत में लेकर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी। 


सहायक थानाध्यक्ष किशोर कुणाल झा ने बताया कि लॉ एंड ऑर्डर के मामले में कुछ लोग महिला पुलिस के साथ विवाद उत्पन्न कर दिया। इस घटना को लेकर दंगा नियंत्रण दल के महिला सिपाही रानी कुमारी ने एक लिखित शिकायत की है। जिसमें दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।



Suggested News