बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: पईन में गिरा शख्स, डूबने से हुई मौत, घटनास्थल पर उमड़ा लोगों का हुजूम

BIHAR NEWS: पईन में गिरा शख्स, डूबने से हुई मौत, घटनास्थल पर उमड़ा लोगों का हुजूम

MOKAMA: जिले के घोसवारी प्रखंड में पईन में गिरने से एक शख्स की मौत हो गई। अहले सुबह पईन के पास शव दिखने पर गांव में खबर फैल गई और घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने पुलिस को सूचित किया जिसके बाद आगे की कार्रवाई की गई।

घोसवारी प्रखंड की त्रिमुहान गांव स्थित पईन में गिरने से एक शख्स डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान त्रिमुहान गांव निवासी दुलारचंद्र कुमार के रूप में की गई है। गांव के ही शख्स की मौत की खबर सुनकर पूरा गांव ही पईन किनारे पहुंच गया और वहां काफी भीड़ जुट गई। मृतक के पिता लखन महतो ने बताया कि वह दुलारचंद्र पईन किनारे गया हुआ था। वहीं उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई।

स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाल लिया गया है। वहीं घटना के बाद गांव में मातम पसर गया। घोसवारी प्रखंड के राजद अध्यक्ष पहलाद राम ने घटना पर दुख जताया है। घटना के बाद घोसवरी थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बार अनुमंडलीय अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


Suggested News