बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: दाउदनगर अनुमंडल में दर्ज 105 SC/ST मामलों की समीक्षा के लिए की गई बैठक, संबंधित पदाधिकारियों से मांगी रिपोर्ट

BIHAR NEWS: दाउदनगर अनुमंडल में दर्ज 105 SC/ST मामलों की समीक्षा के लिए की गई बैठक, संबंधित पदाधिकारियों से मांगी रिपोर्ट

AURANGABAD: औरंगाबाद के दाउदनगर में अनुमंडल स्तरीय कल्याण एवं सतर्कता समिति की बैठक अनुमंडल कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित की गयी। इस बैठक में SC/ST एक्ट के तहत दाउदनगर अनुमंडल में दर्ज मामलों की समीक्षा की गयी।

बैठक में ओबरा विधायक ऋषि कुमार, गोह विधायक भीम कुमार सिंह समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे। एसडीओ कुमारी अनुपम सिंह ने कमिटी के उद्देश्यों पर चर्चा करते हुए कहा कि अनुसूचित जाति- जनजाति के लोगों को सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से यह कमेटी बनायी गयी है। एसडीपीओ राजेश कुमार द्वारा बताया गया कि पिछले तीन वर्षों में अब तक दाउदनगर अनुमंडल क्षेत्र में एससी एसटी एक्ट के तहत 105 कांड अंकित हुए हैं। ओबरा विधायक ने ओबरा और दाउदनगर में दर्ज तीन कांडों के अद्यतन स्थिति की जानकारी मांगी। गोह विधायक द्वारा हसपुरा के एक प्रवासी मजदूर की उड़ीसा में हुई मौत के बारे में जानकारी संबंधित पदाधिकारियों से मांगी गयी और पूछा गया कि मृतक के आश्रित को मुआवजा क्यों नहीं मिला है।

बैठक में अपर एसडीओ प्रियव्रत रंजन, अवर निर्वाचन पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार, राजद प्रखंड अध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह, राजद नगर अध्यक्ष मुन्ना अजीज के अलावे दाउदनगर सीओ स्नेह लता देवी हसपुरा सीओ सुमन कुमार,ओबरा थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी, हसपुरा थाना अध्यक्ष मनोज कुमार, देवकुंड थानाध्यक्ष सुभाष कमार, गोह थानाध्यक्ष नसीम अहमद तथा गोह सीओ, बीडीओ, ओबरा बीडीओ आदि लोग उपस्थित रहे।

Suggested News