BIHAR NEWS: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ेगी मुकेश साहनी की पार्टी, 50 से 60 सीटों पर उतरने की तैयारी

पटना: सूबे की सरकार में सहयोगी विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) अगले साल 2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव में अपना दम दिखायेगी। यह घोषणा पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बद्री पूर्वे ने शुक्रवार को की। 

दरभंगा में प्रेस से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि बीते कुछ सालों में विकासशील इंसान पार्टी बिहार में दलित, वंचितों की आवाज बन कर उभरी है। जिस कारण जनता ने 10 सीटों में चा सीटों पर जीत दिलाकर अपनी आवाज को बिहार विधानसभा भेजा है। हमारी पार्टी अपने किये गये वादों पर खरी उतरी है। 

उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश में होने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में विकासशील इंसान पार्टी चुनाव लड़ेगी। पार्टी के संयोजक मुकेश साहनी वहां की बड़ी पार्टियों से संपर्क में हैं और हम एक मजबूत गठबंधन के साथ 50 से 60 सीटों पर चुनाव लड़ सकते हैं।