बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: लालू प्रसाद के जन्मदिन पर राज्य कार्यालय में राजद करेगा रक्तदान शिविर का आयोजन

BIHAR NEWS: लालू प्रसाद के जन्मदिन पर राज्य कार्यालय में राजद करेगा रक्तदान शिविर का आयोजन

पटना: राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद के 74 वें जन्मदिन पर पार्टी के राज्य कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। पार्टी अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष जन्मदिन को सामाजिक न्याय सदभावना दिवस के रूप में मना रही है। यह जानकारी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने गुरुवार को दी। 

उन्होंने बताया कि लालू प्रसाद के जन्मदिन पर राज्य के सभी जिलों, प्रखंडों, पंचायतों एवं गांवों में गरीबों को भोजन कराया जायेगा। भिन्न भिन्न स्थानों पर भिन्न भिन्न तरह की तैयारी की गई है। अनेक जगहों पर डिब्बाबंद भोजन पॉकेट की व्यवस्था है। 

अनेक जगहों पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा लालू प्रसाद के जन्मदिन पर गरीब बच्चों के बीच मुफ्त में कपड़ा और पठन-सामग्री, बिस्कुट, चॉकलेट और टॉफी बांटी जायेगी। कुछ लोगों द्वारा अस्पतालों में भर्ती मरीजों के बीच फल, ब्रेड, बिस्कुट और दूध बांटने की तैयारी की गई है। 




Suggested News