बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: पुलिस के हत्थे चढ़ा पचास हजार का ईनामी कुख्यात मुन्ना मिश्रा, AK47 के साथ गिरफ्तार, पत्नी को यूपी पुलिस ने किया गिरफ्तार

BIHAR NEWS: पुलिस के हत्थे चढ़ा पचास हजार का ईनामी कुख्यात मुन्ना मिश्रा, AK47 के साथ गिरफ्तार, पत्नी को यूपी पुलिस ने किया गिरफ्तार

गोपालगंज: गोपालगंज पुलिस और एसटीएफ को अहम सफलता मिली है। दोनों ने संयुक्त छापेमारी करते हुए 50 हजार रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी मुन्ना मिश्रा को गिरफ्तार किया है। पुलिस काफी वक्त से मुन्ना मिश्रा की तलाश में थी। मुन्ना मिश्रा पर लूट, हत्या, अपहरण, फिरौती जैसे करीब पांच दर्जन मामले में अभी तो अभियुक्त बनाया गया है। पुलिस अभी तक 30 मामलों को खोज पाई है। 

मिली जानकारी के अनुसार मुन्ना मिश्रा काफी समय से पुलिस को चकमा देकर सीमावर्ती क्षेत्रों में छिपा रहता था। जिसकी सूचना काफी समय से गोपालगंज एसपी आनंद कुमार को मिल रही थी। आनंद कुमार ने एसटीएफ और गोपालगंज पुलिस की मदद से उत्तर प्रदेश और बिहार बोर्डर से गिरफ्तारी की। मुन्ना मिश्रा के पास से पुलिस ने AK47 व 28 जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। गिरफ्तार मुन्ना मिश्रा से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है और उसके पास किस तरह से ऐसे अत्याधुनिक हथियार आया, इसकी जानकारी भी ली जा रही है। 

मुन्ना मिश्रा की गिरफ्तारी की सूचना गोपालगंज एसपी अनंत कुमार ने प्रेस वार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि मुन्ना मिश्रा की गिरफ्तारी गोपालगंज पुलिस के लिए बड़ी सफलता है। आगे पुलिस यह कोशिश करेगी कि इस पर स्पीड ट्रायल चलाकर जल्द से जल्द सजा दी जाये, ताकि आम जनता में पुलिस और कानून के प्रति विश्वास कायम हो सके। पुलिस ने मुन्ना मिश्रा के पत्नी अन्नू मिश्रा को भी गिरफ्तार कर लिया है। इस बात की जानकारी देते हुए एसपी गोपालगंज ने बताया कि यूपी की देवरिया पुलिस ने मुन्ना मिश्रा की पत्नी अन्नू मिश्रा को गिरफ्तार किया है। जमनुहा मर्डर केस में अन्नू मिश्रा की मुख्य भूमिका होने की बात बतायी जा रही है। यह भी बताया गया कि मुन्ना मिश्रा वेष बदलने में माहिर था जिसके चलते यह पुलिस को चकमा देने में सफल हो जाता था।

Suggested News