बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : बांका में युवती का शव नहर से पुलिस ने किया बरामद, शव की शिनाख्त में जुटी पुलिस

BIHAR NEWS : बांका में युवती का शव नहर से पुलिस ने किया बरामद, शव की शिनाख्त में जुटी पुलिस

BANKA : बांका के अमरपुर थाना क्षेत्र के कापरीचक गांव के पूरब की ओर चौर बहियार के बड़ी पुलिया के समीप नहर में एक लगभग 25 वर्षीय युवती का शव मिलने से आसपास के गांवों में सनसनी फैल गई है। लोगों की चारों ओर से शव को देखने के लिए भीड़ जुट गया। हालाँकि शव की पहचान नहीं हो पाई है। शव के गले एवं शरीर के अन्य कई जगहों पर जख्म के निशान मिला है। शव के कपड़े भी अस्त-व्यस्त पाया गया।

लोगों ने बताया कि अपराधियों द्वारा दो -तीन दिन पूर्व ही युवती के साथ दुष्कर्म कर हत्या कर दिया और शव को नहर में फेंक दिया है। वही पर मौजूद कुछ किसानों ने बताया कि बहियार धान का फसल देखने गये थे। जहां नहर किनारे पानी में शव को तैरते देखा। आसपास गांव के लोग भी मौके पर पहुंचकर शव का पहचान करने की कोशिश की। लेकिन शव का पहचान नहीं हो पाया। 

सूचना मिलने पर दारोगा विक्की कुमार एवं रश्मि कुमारी, पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर छानबीन किया। लेकिन नहर में पानी गहरा और तेज बहाव के कारण लगभग दो घंटे तक शव के पास नहीं पहुंच पाये। नहर से कड़ी मशक्कत के बाद शव को पानी से बाहर निकाला गया। 

प्रथम दृष्टया में युवती के साथ दुष्कर्म कर हत्या कर दिए जाने के जैसा लग रहा है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया है। थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा ने बताया कि शव के पोस्टमार्टम के बाद ही घटना के सही कारणों का पता चल पायेगा। पुलिस आसपास के गांव के लोगों से भी चुनाव को लेकर सहायता ले रही है और छानबीन में जुट गई है। 

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट

Editor's Picks