बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पांच पिकअप में लूट कर ले जा रहे थे इतने भेड़, पुलिस की गिरफ्त में आए लुटेरे

पांच पिकअप में लूट कर ले जा रहे थे इतने भेड़, पुलिस की गिरफ्त में आए लुटेरे

BADH :  हथियार के बल पर लूटकर ले जा रहे 150 भेड़ों को पुलिस ने बरामद किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने छह डकैतों को भी गिरफ्तार किया है। वहीं अन्य अपराधियों के पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस कार्यवाही कर रही है। मोकामा थाना और बाढ़ अनुमंडल के पुलिस के लिए यह एक बड़ी सफलता माना जा रही है।

इस कार्रवाई को लेकर बताया गया कि 10 अप्रैल को सुबह 1 बजे मोकामा थाना को सूचना प्राप्त हुई कि कुछ 12 -15 लोग हथियार के बल पर गड़ेरियों से लगभग 200 भेड़ लूट कर पिकअप पर लाद कर ले जा रहे हैं। डकैती की इस सूचना पर पूरे बाढ़ अनुमंडल की पुलिस ने घेराबंदी शुरू की और पीछा करते हुए कुल 5 पिकअप को पकड़ने में कामयाब हुई। 

कुल 6 डकैतों को गिरफ्तार कर लिया गया और 150 के लगभग भेड़ बरामद कर ली गयी। अन्य अपराधियों के पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस कार्यवाही कर रही है। मोकामा थाना और बाढ़ अनुमंडल के पुलिस के लिए यह एक बड़ी सफलता है।

Suggested News