बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Bihar news: बिहार में मिस्डकॉल से BJP के कितने सदस्य बने...डेटा नहीं, फॉर्म भरकर 12 से 13 लाख मेंबर बने

Bihar news: बिहार में मिस्डकॉल से BJP के कितने सदस्य बने...डेटा नहीं, फॉर्म भरकर 12 से 13 लाख मेंबर बने

PATNA: बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार के राजस्व और भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने आज कहा कि बिहार भाजपा ने पिछले छह से सात दिनों में फॉर्म भरकर 12 से 13 लाख लोगों को सदस्य बनाया है। मिस्ड कॉल कर सदस्य बनने वालों की संख्या बहुत बड़ी है। हालांकि मिस्डकॉल से कितने सदस्य बने इसका डेटा साझा नहीं किया गया है. भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज पत्रकारों से चर्चा के दौरान डॉ. जायसवाल ने कहा कि सदस्य बनाने को लेकर लक्ष्य की कोई बात नहीं है, अधिक से अधिक लोग सदस्य बनाए जाएंगे, यही लक्ष्य है, यही प्रयास है।

उन्होंने प्रतिपक्ष के नेता के एक बयान को लेकर पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि विपक्ष के नेता की सच्चाई क्या है, सभी जानते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कितने पढ़े हैं, यह देश की जनता जानती है। उन्होंने कहा कि ऐसे बयान देने से पहले विपक्ष के नेता को ज्ञानवर्धन करना चाहिए।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने जोर देकर कहा कि विपक्ष के नेता का ग्राफ गिरता जा रहा है। अब उनको भी लगने लगा है कि उनके परिवार से जनता का मोह-माया अब समाप्त होने लगा है।

उन्होंने कहा कि अब वे विदेश जा रहे हैं। बिहार में विपक्ष के  नेता कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पदचिन्हों पर चल रहे है। जैसे राहुल गांधी बीच मे विदेश की सैर करने लगते हैं और  उसके बाद  देश लौटते हैं, उसी तरह बिहार के नेता प्रतिपक्ष भी विदेश की सैर पर निकलने वाले हैं। उन्होंने कहा कि जब विधानसभा सत्र चलता है तब  वे जनता की आवाज उठाने के बजाय गायब हो जाते हैं। जब बिहार में बाढ़ आती है तब भी वे विदेश चले जाते हैं।  उन्होंने कहा कि जनता ही अब इस बारे में समझेगी, इसपर वे क्या बोलेंगे?

Editor's Picks