बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : आइसोलेशन सेंटर में गूंजी किलकारी, पॉजिटिव गर्भवती महिला ने स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया

BIHAR NEWS : आइसोलेशन सेंटर में गूंजी किलकारी, पॉजिटिव गर्भवती महिला ने स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया

SHEOHAR : जिले  मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल के विशेष आइसोलेशन सेंटर में किलकारी गूंजी हैं। कोविड-19 पॉजिटिव महिला ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। जच्चा व बच्चा दोनो सुरक्षित हैं। मां पॉजिटिव व बच्ची का रिपोर्ट  निगेटिव आया हैं। इसकी जानकारी सिविल सर्जन डॉ आर पी सिंह ने दी हैं।सिविल सर्जन डॉ सिंह ने बताया है कि  विशेष प्रयास से चिकित्सकों की टीम ने बेहतर कार्य किया हैं। 

सिविल सर्जन श्री सिंह ने बताया है कि कल पॉजिटिव  महिला को भर्ती किया गया था जहां चिकित्सकों के द्वारा रेफर किया जा रहा था लेकिन हमने एक अलग व्यवस्था कराई और सुरक्षित प्रसव कराया हैं।पीपीए किट पहनकर नर्स द्वारा नॉर्मल डिलीवरी कराई गई । पॉजिटिव महिला ने  स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया और बच्ची का रिपोर्ट नेगेटिव आया हैं।

डॉक्टर कर रहे हैं निगरानी

महिला को आइसोलेशन में रखा गया है तथा उसे मास्क पहनकर दूध पिलाने के लिए निर्देशित किया गया है। तथा चिकित्सकों एवं नर्स की देखरेख में स्वास्थ्य लाभ ले रही है। लगातार मेडिकल टीम के द्वारा मॉनिटरिंग की जा रही हैं। महिला पूरी तरह से सुरक्षित है उसे जल्द होम आइसोलेशन भेजा जाएगा


Suggested News