बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : महामारी में भी प्रचार! सदर अस्पताल को BJP विधायक ने दिये सिर्फ 5 ऑक्सीजन सिलेंडर, उस पर लिखवा दिया बड़े बड़े अक्षरों में अपना नाम

BIHAR NEWS : महामारी में भी प्रचार! सदर अस्पताल को BJP विधायक ने दिये सिर्फ 5 ऑक्सीजन सिलेंडर, उस पर लिखवा दिया बड़े बड़े अक्षरों में अपना नाम

JAMUI : कोरोना महामारी न सिर्फ स्वास्थ्यकर्मियों, दवा दुकानों और कालाबाजारी करनेवाले लोगों के लिए लोगों को लूटने का बड़ा अवसर दे रहा है। बल्कि सेवा के नाम पर राजनेताओं को भी अपनी राजनीति चमकाने का पूरा मौका मिल गया है। जहां ज्यादातर जनप्रतिनिधियों ने खुद को घरों में बंद कर लिया है, वहीं कुछ राजनेता जो सक्रिय नजर आते हैं, उनमें भी मदद की जगह अपना नाम चमकाने की भूख ज्यादा नजर आती है। 

जमुई से पहली बार विधायक बनी श्रेयसी सिंह के लिए कुछ ऐसा ही कहा जा सकता है। जिन्होंने यहां के सदर अस्पताल में पांच ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराए हैं। शुक्रवार को फॉउंडेशन के लोगों ने सदर अस्पताल पहुंच कर ये सामान सिविल सर्जन को सौंपा है. पिता दिग्विजय सिंह के नाम पर चल रहे फाउंडेशन की तरफ से दिए गए इन सिलेंडरों पर भाजपा विधायक का नाम बड़े बड़े अक्षरों में लिखवाया गया है। जिसके बाद अब लोग विधायक पर सवाल उठाने लगे हैं। लोगों का कहना था कि जहां दूसरे विधायक सैंकड़ों की संख्या में सिलेंडर उपलब्ध करा रहे हैं, वहीं विधायक महोदया सिर्फ पांच सिलेंडर ही उपलब्ध करा सकी, उस पर अपना नाम बड़े अक्षरों में लिखवाकर प्रचार करने में जुट गई।

 बता दें किजमुई कीबीजेपीविधायक श्रेयसी सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की बेटी हैं. अंतराष्ट्रीय निशानेबाज श्रेयसी खेल के साथ राजनीति में आने के बाद विधायक बन अपने क्षेत्र के लोगों के लिए काम कर रही हैं. कुछ दिन पहले ही वह पीपीई किट पहन कर वो  कोरोना वार्ड में जाकर मरीजों से मुलाकात कर उनकी हौसला भी बढ़ा चुकी है। भाजपा विधायक श्रेयसी सिंह की पहल से सदर अस्पताल को 5 Bi-PAP मशीन मिल चुका है ताकि मरीजो को ऑक्सीजन की कमी से बचाया जा सके

Suggested News