बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: जलजमाव को लेकर दानापुर में बवाल, लोगों ने किया सड़क जाम, कई घंटे से बाधित है आवागमन

BIHAR NEWS: जलजमाव को लेकर दानापुर में बवाल, लोगों ने किया सड़क जाम, कई घंटे से बाधित है आवागमन

DANAPUR/PATNA: बिहार में लगातार हो रही रुक रुक कर बारिश से शहरी इलाकों में जलजमाव से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। जलनिकासी को लेकर स्थानीय प्रशासन और नगर निगम या जनप्रतिनिधि भी आगे नहीं आ रहे हैं। लोग कहने लगे हैं कि आखिर जल की निकासी कैसे होगी? इसे देखने वाला कोई नहीं है, लोग परेशान हैं। कई इलाकों में घरों के अंदर पानी घुस गया है, तो कहीं सड़के झील में तब्दील हो गयी हैं।

पटना के दानापुर में नासरीगंज में पिछले कई महीने से जलजमाव की समस्या बनी हुई है। जिसको लेकर शुक्रवार को लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया। टायर ट्यूब जलाकर लोगों ने दानापुर दीघा मार्ग जाम कर दिया, जिससे घंटों यातायात बाधित रहा। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि पिछले कई महीनों से नासरीगंज के कई मोहल्लों में जलजमाव ने विकराल रूप ले लिया है। इससे लोगों की दिनचर्या ही बदल गई है। लोगों ने बताया कि जलजमाव के कारण नासरीगंज मोहल्ले के लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं। आने जाने वाले लोग सड़कों पर गिर जा रहे हैं। पता ही नहीं चल रहा है जलजमाव में की गड्ढा कितना है। मोहल्ले से निकालना कठिन हो गया है। इतनी दयनीय हालत के बाद भी ना तो स्थानीय जनप्रतिनिधि और ना ही नगर निगम, किसी को कोई मतलब नहीं है।

जलजमाव के कारण नासरीगंज मोहल्ले के लोग होम रेस्ट होकर रह गए हैं। जलजमाव के कारण महिलाओं को मार्केटिंग करने , बच्चों को स्कूल जाने सहित लोगों को आने जाने में दो से 3 सीट पानी में घुस कर आना जाना पड़ रहा है। इसे लेकर लोगों ने कई बार प्रशासन को इस ओर ध्यान आकृष्ट कराने की कोशिश की है इसके बावजूद भी जलजमाव से लोगों को निजात नहीं मिल पाया है। सड़क जाम के कारण दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी लंबी कतारें लग गई। लोगों ने घंटों सड़क जाम कर जमकर प्रदर्शन किया। इस बात को लेकर स्थानीय विधायक रीतलाल यादव ने कहा कि लोगों की समस्या से निजात के लिए उन्होंने दानापुर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को फोन करके तत्काल जल निकासी की वैकल्पिक व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। 

स्थानीय विधायक रीतलाल यादव ने सरकार से मांग करते हुए इसके लिए अस्थाई समाधान निकालने की बात कही है। स्थानीय विधायक का मानना है कि जलजमाव के कारण मोहल्ले में कई तरह की बीमारियों के पनपने की आशंका भी उत्पन्न हो गई है। इसके लिए जल्द ही वे नगर परिषद में कार्यपालक पदाधिकारी के साथ बैठकर एक मीटिंग करके लोगों की समस्या से निजात पाने के लिए रणनीति बनाएंगे।

Suggested News