बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: पुलिस अधीक्षक ने थानों का किया औचक निरीक्षण, विधि-व्यवस्था सहित जनता दरबार की जानकारी ली

BIHAR NEWS: पुलिस अधीक्षक ने थानों का किया औचक निरीक्षण, विधि-व्यवस्था सहित जनता दरबार की जानकारी ली

SUPAUL: पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार बुधवार को अपने दल-बल के साथ थाने के औचक निरीक्षण के लिए निकले। पुलिस अधीक्षक ने जदिया और त्रिवेणीगंज थाने काऔचक निरीक्षणकिया। निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष सहित सभी पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।

पुलिस अधीक्षक ने थाने में लंबित कांडों का निरीक्षण किया और विधि व्यवस्था के बारे में जानकारी प्राप्त की। उसके बाद एसपी ने कई क्षेत्र में खुद जाकर भ्रमण किया एवं विधि व्यवस्था को लेकर जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक ने लंबित कांडों को जल्द से जल्द निष्पादन करने को लेकर थाना अध्यक्ष सहित सभी पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान जिला पुलिस कप्तान ने बताया कि जिले में विधि- व्यवस्था संधारण और बेहतर पुलिसिंग एवं लंबित कांड को लेकर थाने का निरीक्षण किया गया है। उन्होंने बताया कि निरीक्षण में कांडों की समीक्षा की गई। असामाजिक तत्वों व अपराधियों पर कड़ी नजर रखने के लिए भी कहा गया। 

पुलिस कप्तान ने थाना भवन का भी निरीक्षण किया। साप्ताहिक जनता दरवार की बारे भी जानकारी ली। इसके अलावा पुलिस पदाधिकारी को जल्द से जल्द मामले के निष्पादन को लेकर निर्देशित किया। इस मौके पर त्रिवेणीगंज थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह, थानाध्यक्ष राजेश कुमार चौधरी जदिया,  डीएसपी गनपती ठाकुर आदि पुलिस बल मौजूद रहे।

सुपौल से संवाददाता पप्पू आलम की रिपोर्ट

Suggested News