बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: उम्रकैद की सजा पूरी कर रहे कैदी की मौत से हड़कंप, अन्य बंदियों ने खोल दी मंडल कारा प्रशासन की पोल

BIHAR NEWS: उम्रकैद की सजा पूरी कर रहे कैदी की मौत से हड़कंप, अन्य बंदियों ने खोल दी मंडल कारा प्रशासन की पोल

CHHAPRA: आजीवन कारावास की सजा काट रहे छपरा जेल में बंद एक कैदी की मौत बुधवार को हो गई। बताया जा रहा है कि जिले के पार्षद थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव निवासी 55 वर्षीय विजय राय हत्या के जुर्म में आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं।

पिछले एक सप्ताह से विजय राय हाई शुगर और लो बीपी के मरीज हो गए थे। वह लगातार जेल के अधिकारियों और डॉक्टरों से बेहतर इलाज कराने के लिए कह रहे थे। इसी बीच मंगलवार की रात करीब 1:30 बजे उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने के बाद प्रशासन की नींद टूटी और आनन-फानन मे जेल प्रशासन में कैदी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि तहतक काफी देर हो चुकी थी औऱ इलाज के क्रम में बुधवार की सुबह विजय राय की मौत हो गई। उड़ते-उड़ते खबर तो यह भी आई है कि कैदी की मौत के बाद जेल में उन कैदियों के बीच नाराजगी है और जेल में सब कुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा है।

इस मामले पर छपरा मंडल कारा के अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और जिले के सभी आला अधिकारी मंडल कारा पर निगाह टिकाए हुए हैं। वैसे जिले के सभी अधिकारियों का कहना है कि ऐसी कोई बात नहीं है स्थिति सामान्य है। काफी दिनों से विजय राय की तबीयत खराब थी। लगातार इलाज भी चल रहा था इसलिए सब कुछ सामान्य है।



Suggested News