बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : श्रार्द्ध कर्म में गया था परिवार, यहां बदमाशों ने सूने घर से कर ली पांच लाख के संपत्ति की चोरी

BIHAR NEWS : श्रार्द्ध कर्म में गया था परिवार, यहां बदमाशों ने सूने घर से कर ली पांच लाख के संपत्ति की चोरी

NALANDA : शहरी इलाके में चोरी की घटना पर नकेल कसता नहीं दिख रहा है। सक्रिय बदमाश आए दिन दुकान व मकानों में घटना को अंजाम दे रहे हैं। ताजा घटना लहेरी थाना क्षेत्र के पटेल नगर में हुई। भट्‌ठा संचालक राजीव कुमार चाची के श्रार्द्ध कर्म में शामिल हाेने परिवार के साथ गांव गए थे। जिसका फायदा उठाते हुए बदमाशों ने 50 हजार नकदी व सोने के जेवरों की चोरी कर ली। चोरी गई संपत्ति की कीमत पांच लाख से अधिक बताई जा रही है। केस दर्ज कर पुलिस घटना की जांच में जट गई है। अंदेशा जताया जा रहा है कि बदमाश छत के रास्ते दाखिल हो घटना को अंजाम दिया।

पीड़ित ने बताया कि 20 मई को वह बीमार चाची का इलाज कराने पटना चले गए थे। घर में ताला लगा था। इलाज के दौरान चाची की मौत होने के बाद पूरा परिवार श्रार्द्ध कर्म में गांव चला गया। आज वे लोग वापस लौटे। घर का ताला खोलने पर वह हैरान रह गए। कमरे में सामान बिखरा था, स्टोरवेल व बक्सा टूटे थे। बदमाशों ने 50 हजार नकदी और 4.5 लाख के जेवर की चोरी कर ली थी। भट्‌ठा संचालक का पैतृक गांव राजगीर का कमल बिगहा है। पांच साल से वह पटेल नगर में रह रहे हैं।

पुलिस चौकसी पर सवाल 

भट्‌ठा संचालक के घर चोरी के बाद मोहल्लेवासी पुलिस चौकसी पर सवाल खड़ा कर रहे हैं। नागरिकों ने बताया कि शहरी इलाके में आए दिन चोरी हो रही है। घटना के बाद पुलिस केस दर्ज कर कर्तव्य की इतिश्री कर रही। किसी भी चोरी का खुलासा नहीं होता। रात्रि गश्ती नहीं होने से शहर में चोरी की घटना बढ़ी है। 

जांच में जुटी पुलिस

थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सुबोध कुमार ने बताया कि घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर जांच को गई थी। पीड़ित के आवेदन पर अज्ञात बदमाशों पर केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।



Suggested News