BIHAR NEWS: सुबह 10 बजे उड़ने वाली थी फ्लाइट, एयरपोर्ट पर इंतजार करते रहे यात्री, नहीं पहुंचा स्पाइस जेट विमान, यात्रियों ने जमकर किया हंगामा....

BIHAR NEWS: सुबह 10 बजे उड़ने वाली थी फ्लाइट, एयरपोर्ट पर इं

DARBHANGA: दरभंगा एयरपोर्ट से मुंबई जाने वाली स्पाइस जेट की सुबह की फ्लाइट 5 घंटे लेट होने से नाराज यात्रियों ने हंगामा किया। नाराज यात्रियों का आरोप है कि ऊंची कीमत पर टिकट लेने के वावजूद एयरलाइंस की ओर से विलंब होने की सूचना यात्रियों को समय पर नहीं दी गई। जब हमलोग एयरपोर्ट पर पहुंचे तो इस बात की जानकारी हमलोगों को मिली है। यात्रियों का कहना है कि एयरपोर्ट पर ना तो बैठने की समुचित व्यवस्था है। ना ही एयरलाइंस की ओर से खाना व पानी इत्यादि मुहैया कराया गया है।

एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक दरभंगा से मुंबई के लिए स्पाइस जेट की विमान संख्या SG-116 को दरभंगा से सुबह के 10 बजकर 50 मिनट पर उड़ान भरना था। लेकिन तकनीकी वजह से स्पाइस जेट की विमान दरभंगा नहीं पहुंची। जब काफी देर तक विमान की उड़ान के संबंध में एयरपोर्ट पर यात्रियों से जानकारी साझा नहीं की गई। तब यात्रियों ने पूछताछ काउंटर पर उड़ान के संबंध में जानकारी ली, तो पता चला कि मुंबई की फ्लाइट शाम के 4 बजे उड़ान भरेगी। जिसके बाद यात्रियों ने स्पाइस जेट के खिलाफ हंगामा की। 

NIHER

दरभंगा से मुंबई की फ्लाइट पकड़ने आए नीतीश शाह ने कहा कि दरभंगा से मुंबई की स्पाइस जेट की फ्लाइट 10 बजकर 50 मिनट पर थी। लेकिन बिना किसी नोटिस का फ्लाइट को 3 बजकर 55 मिनट कर दिया गया। वहीं उन्होंने कहा कि अभी तक यह भी कंफर्म नहीं है कि उस समय पर विमान जायेगी या नहीं। यहां पर तैनात कर्मी कुछ बता भी नहीं रहे है। हमलोगों का आने जाने का खर्चा के साथ समय भी बर्बाद हो गया। सभी यात्रियों को बाहर बैठा दिया गया है। गर्मी से सभी यात्रियों का हाल बेहाल बना हुआ है।

Nsmch

वहीं नीतीश ने बताया कि दरभंगा एयरपोर्ट पर किसी प्रकार की सुविधा नहीं है। जिसके कारण सभी यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्पाइस जेट की फ्लाइट की व्यवस्था बहुत ही बेकार है। यहां ना अल्टीमेशन दिया गया ना ही कुछ किया गया। स्पाइस जेट के सीनियर स्टाफ बाहर नहीं आ रहे हैं। 14 हजार देकर हम लोग यात्रा करने आते हैं। उसका भी ख्याल नहीं रखा जा रहा है। किसी का कनेक्टिंग फ्लाइट है दुबई का। तो किसी का और कहीं का। इस तरह के व्यवस्था में सब पैसा बर्बाद चला जाता है।

दरभंगा से वरुण की रिपोर्ट