बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: जिला जदयू में मचा घमासान, कई नेताओं ने दिया इस्तीफा, जिलाध्यक्ष की कार्यशैली से है नाराजगी

BIHAR NEWS: जिला जदयू में मचा घमासान, कई नेताओं ने दिया इस्तीफा, जिलाध्यक्ष की कार्यशैली से है नाराजगी

भागलपुर: जिले में जदयू पार्टी में घमासान मच गया है और जिलाध्यक्ष पंचम श्रीवास्तव के कार्यशैली से नाराज 22 सक्रिय जदयू नेताओं ने अपने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इन नेताओं ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिन्हा और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपना त्याग पत्र भेजकर भागलपुर जिला अध्यक्ष को बदलने की मांग की है। इससे पहले सभी जदयू नेता भागलपुर कचहरी परिसर में एकत्र हुए और बैठक कर जदयू जिलाध्यक्ष के खिलाफ रणनीति बनाई। 

भागलपुर के पूर्व युवा जदयू जिलाध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह ने कहा कि जिला सचिव के पद पर आसीन थे। नवनिर्वाचित जदयू जिलाध्यक्ष पंचम श्रीवास्तव पर संगीन आरोप लगाते हुए युवा जदयू के पूर्व जिला अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान जिला अध्यक्ष पांच वर्ष में तीन पार्टी बदलकर जदयू में शामिल हुए और उन्हें जिला अध्यक्ष बना दिया गया। पंचम श्रीवास्तव चाटुकार से घिरे रहते हैं और पार्टी विरोधी कार्य करने वाले लोगों को महासचिव और जिला कमेटी का सदस्य बनाया है। जिससे पार्टी की छवि तो धूमिल हो रही है। 

जिले के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को अपना त्यागपत्र देते हुए जिला अध्यक्ष बदलने की मांग की है। जिससे पार्टी की साख आम लोगों के बीच मजबूत हो सके। ब्रजकिशोर सिंह ने यह भी कहा की पार्टी जब तक पंचम श्रीवास्तव को पद से नहीं हटाती है, तब तक हम सभी उनका पुरजोर विरोध करते रहेंगे।

Suggested News