बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: रात भर दो जगहों पर नदी की तेज धार के बीच फंसे रहे दो युवक, रेस्क्यू अभियान चला निकाला गया बाहर

BIHAR NEWS: रात भर दो जगहों पर नदी की तेज धार के बीच फंसे रहे दो युवक, रेस्क्यू अभियान चला निकाला गया बाहर

NAWADA: जिले के दो स्थानों पर गुरुवार की रार धनार्जय नदी में पानी के तेज धार के बीच दो युवक फंस गए थे। हिसुआ थाना क्षेत्र के खानपुर गांव और नरहट थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव के समीप धनार्जय नदी में पानी के तेज धार के बीच दोनों युवक फंसे थे। खानपुर में फंसे युवक को देर रात रेस्क्यू अभियान चलाकर बाहर निकाला गया। 

वहीं दूसरी तरफ इब्राहिमपुर में फंसा व्यक्ति शुक्रवार की सुबह पानी का रफ्तार कम होने पर सुरक्षित बाहर आया। हिसुआ की घटना के बाबत बताया जाता है कि गुरुवार की शाम युवक नदी पार कर रहा था। तभी नदी में पानी का तेज धार आ गया। अचानक पानी आने से युवक किसी झाड़ी को पकड़ लिया और वहीं फंस गया। तकरीबन छह-सात घण्टे तक युवक वहीं फंसा रहा। यह जानकारी मिलते ही रात में ग्रामीणों की भीड़ नदी के पास जुट गई।इसकी सूचना हिसुआ थाना की पुलिस को दी गई। स्थानीय तैराकों की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। रात के अंधेरे में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। अंतत प्रशासन और स्थानीय लोगों की मेहनत रंग लाई और उसे बाहर निकाला गया और सुरक्षित घर भेजा गया। इस दौरान युवक काफी घबराया हुआ था। इधर नरहट के इब्राहिमपुर के समीप नदी में एक युवक के फंसे होने की सूचना पुलिस को ग्रामीणों से मिली थी। लेकिन बारिश होने और रात के अंधेरे के कारण रेस्क्यू अभियान चलाने में परेशानी हुई। 

रात भर शख्स भगवान भरोसे नदी में रहा। शुक्रवार की अहले 3 बजे नदी में वह खुद बाहर निकला। वह नदी में एक ऊंचे टीले पर था। बहरहाल, दोनों के सुरक्षित बाहर निकलने पर पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली।


Suggested News