JAMUI: बिहार में अकसर अजीबो गरीब मामला सामने आते रहता है। ताजा मामला जमुई का है। जहां चाचा ने अपनी पत्नी की शादी अपने ही भतीजे से करा दी है। बताया जा रहा कि 20 साल के भतीजे ने शनिवार की देर रात अपनी 40 साल की चाची की मांग में सिंदूर भरकर उससे शादी कर ली। 40 साल की महिला दो बच्चों की मां भी है। वहीं, शादी कराने का वीडियो भी बनाया जो अब काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दरअसल, देर रात को महिला के पति ने रिश्ते में भतीजा लगने वाले युवक को अपनी पत्नी के साथ मिलते हुए देखा। जिसके बाद ग्रामिणों की मदद से दोनों को पकड़ लिया। महिला के पति ने ही ग्रामीणों की मदद से गांव के सामने काली मंदिर में दोनों की शादी करवा दी। ग्रामिणों ने दोनों को पकड़ने के बाद तुरंत पंचायत बुलाई।
बता दें कि, मामला टाउन थाना क्षेत्र के लखापुर गांव का है। पंचायत में हुई बैठक के बाद पंकज और रूबी ने एक दूसरे के साथ रहने की इच्छा जताई। इसके बाद पंचायत के लोगों के बीच इंद्रदेव पासवान खुद खड़ा होकर लखापुर गांव के काली मंदिर में हिंदू रीति रिवाज के साथ अपनी पत्नी रूबी देवी की शादी भतीजे पंकज पासवान के साथ करा दी।
मिली जानकारी के अनुसार लखापुर निवासी इंद्रदेव पासवान की पत्नी रूबी देवी का उसके 20 साल के भतीजे पंकज पासवान के साथ बीते 3 सालों से अवैध संबंध था। दोनों चोरी छुपे मिला करते थे। लेकिन शनिवार की रात 2 बच्चे की मां को उसे प्रेमी पंकज के साथ उसके पति ने ही धर दबोचा है। जिसके बाद दोनों की शादी कर उन्हें गांव से जाने को कह दिया है।