बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : दो दिन की बारिश में सूख चूकी ढ़ाढर नदी में आया पानी, मस्ती और मछली पकड़ने उमड़ी लोगों की भीड़

BIHAR NEWS : दो दिन की बारिश में सूख चूकी ढ़ाढर नदी में आया पानी, मस्ती और मछली पकड़ने उमड़ी लोगों की भीड़

NAWADA :  जिले के नारदीगंज प्रखंड के विभिन्न जिलेभर में पिछले  दिनों से लगातार झमाझम बारिश हुई। जिसके कारण बाजार स्थित ढ़ाढर नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है। नदी में तेज बहाव देखा जा रहा है। जलस्तर भी बढ़ा हुआ है। इसके पहले नदी सूखी पड़ी हुई थी, बारिश होते ही सुखी नदी की प्यास बुझ गई। 

बारिश होने से काफी संख्या में नदी में मछली भी बहते हुए आ गई है, जिसे बच्चे लोग जाल लगाकर पकड़ने में मग्न दिखे। इस नदी पर बने पुल पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं। जिसमें बरसात का पानी भर जाने से वाहन भी हिचकोले खाने को विवश हैं, जिससे कभी भी बड़े हादसे की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।

स्थानीय लोगों का मानना है कि अधिकारियों जनप्रतिनिधियों की अनदेखी के कारण यह स्थिति बनी हुई है। इस वर्ष मई माह में कई वर्षों के बाद पहली बार ऐसी बारिश हुई है पिछले वर्ष जुलाई 2020 में भी इसी तरह की वर्षा हुई थी। लेकिन सबसे बड़ी बात तो यह है कि मछली मारने वाली की तादाद वहां पर है और बगल में ही थाना है लेकिन किसी भी प्रकार की किसी लोगों को मना नहीं किया जा रहा है अगर इस दौरान पानी के जलस्तर में वृद्धि होती है तो बड़ी दुर्घटना होने की संभावना पूरी है।


Suggested News