बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा आज, 38 जिलों में बनाए गए 545 सेंटर, पटना के परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे कई अभ्यर्थी, पेपर लीक को लेकर कह दी बड़ी बात

बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा आज, 38 जिलों में बनाए गए 54

PATNA: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा 7 अगस्त यानी आज से हो रही है। केंद्रीय चयन पर्षद की ओर से पेपर लीक के बाद फिर से बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है।  इसके लिए 38 जिलों में 545 सेंटर बनाए गए हैं। पटना के परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थी पहुंचने लगे हैं। सिपाही भर्ती परीक्षा 7 अगस्त से 28 अगस्त के बीच होगी। 

आज पहले चरण का एग्जाम होना है। एग्जाम एक पाली में आयोजित होगी। 6 चरणों में 28 अगस्त तक सिपाही भर्ती परीक्षा ली जाएगी। पटना के तमाम परीक्षा केंद्रों पर पुलिस तैनात हैं। पटना के परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थी पहुंचने लगे हैं। जांच प्रक्रिया के बाद अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र में दाखिल हो रहे हैं। पटना पुलिस सुरक्षित और निष्पक्ष परीक्षा के लिए तैयार है। सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर सभी परीक्षा केंद्रों पर पटना पुलिस द्वारा सख्त निगरानी रखी जा रही है। साइबर पेट्रोलिंग टीम परीक्षा माफियाओं और सालवर गैंग पर पैनी निहाग रखे  हुए हैं। 

वहीं बिहार आर्थिक इकाई ने हेल्प लाइन नंबर जारी किया है। किसी भी प्रकार के घटना की सूचना ईओयू को देना है। सोशल मीडिया पर प्रश्न पत्र वायरल होने से संबंधित कोई जानकारी मिलती है तो इसकी सूचना पेट्रोलिंग टीम या मॉनिटरिंग यूनिट के मोबाइल और व्हाट्सएप नंबर 8544428404, ईमेल आईडी spcyber-bih@gov.in, cybercell-bih@nic.in पर यूआरएल लिंक के साथ भेज सकते हैं। सूचना मिलने पर शीघ्र पड़ताल करके कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि, परीक्षा 7, 11, 18,21, 25 और 28 अगस्त को होगी। एक ही शिफ्ट में दोपहर 12:00 से लेकर 2:00 तक परीक्षा ली जाएगी। 21,391 खाली पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्तियां की जाएगी। इसके लिए लगभग 17 लाख 87 हजार 720 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। वहीं सिपाही भर्ती परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थी को अब भी पेपर लीक का डर सता रहा है। अभ्यर्थियों का कहना है कि उम्मीद है कि पेपर लीक ना हो। क्योंकि पेपर लीक होने से एग्जाम रद्द हो जा रही है। ऐसे में उम्र निकलती जा रही है और हम परीक्षा भी नहीं दे पा रहे हैं।