बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार पुलिस दारोगा भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीख का ऐलान,जानिए कब होगा एक्जाम

बिहार पुलिस दारोगा भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीख का ऐलान,जानिए कब होगा एक्जाम

पटनाः  बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने दारोगा भर्ती मुख्य परीक्षा की तिथि का ऐलान कर दिया है। परीक्षा अब 23 अगस्त 2020 को दो शिफ्ट में आयोजित होगी। पहले दारोगा भर्ती की परीक्षा 26 अप्रैल को आयोजित की जानी थी,लेकिन कोरोना वायरस और लॉकडाउन के चलते इसे स्थगित कर दिया गया था।इस परीक्षा में 50,072 परीक्षर्थी शामिल होंगे।इसके जरिए दारोगा के 2446 पदों को भरा जाएगा। 

बता दें कि बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा 22 दिसंबर 2019 को  आयोजित प्रारंभिक परीक्षा में 50072 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया था। 

जानिए दारोगा बहाली मुख्य परीक्षा का प्रारूप-
पेपर-।  

समान्य अध्ययन, समान्य विज्ञान नागरिक शास्त्र, भारतीय इतिहास, भारतीय भूगोल, गणित एवं मानसिक योग्यता जाँच से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा के दोनों पेपर के प्रत्येक में 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। जिनके लिए प्रत्येक में 2 घंटे का समय निर्धारित किया गया है। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.2 मार्क्स काटे जाएंगे। 

हिन्दी में पास होना अनिवार्य 
सामान्य हिन्दी में व्याकरण से संबधी प्रश्न पूछे जाएंगे जैसे- वाक्य की शुद्धि - अशुद्धि समानार्थक - विपरितार्थक शब्द मुहावरे, लोकोक्तियाँ, संधि, समास पर्यायवाची शब्द अनेक शब्द के लिए एक शब्द इत्यादि-हालांकि यह पेपर सिर्फ क्वालीफाइंग एवं अंतिम मेरिट में इसके अंक नहीं जोड़े जाएंगे। अगर कोई अभ्यर्थी इसमें पास नहीं होता है तो पेपर- ।। की उसकी कॉपी जांच नहीं की जायेगी और उसे फेल घोषित कर दिया जायेगा। इसलिए इसपर विशेष नहीं किन्तु ध्यान देने की जरूरत है। 

Suggested News