बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पूर्व मंत्री की अंत्येष्टि कार्यक्रम में दगा दे गयी बिहार पुलिस की राइफल, 12 में केवल दो से हो सकी फायरिंग

पूर्व मंत्री की अंत्येष्टि कार्यक्रम में दगा दे गयी बिहार पुलिस की राइफल, 12 में केवल दो से हो सकी फायरिंग

SASARAM : बिहार में जहाँ कहीं अपराध की वारदात होती है। वहां पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े कर दिए जाते हैं। ऐसा ही एक मामला आज रोहतास जिले के करगहर में सामने आया है। जहाँ बिहार सरकार के पूर्व मंत्री रामधनी सिंह की अंत्येष्टि राजकीय सम्मान के साथ की जा रही थी।  इस दौरान जब राइफल से फायरिंग की जाने लगी तो 12 में से मात्र दो राइफल से ही फायर हो सकी। बाकी 10 राइफल में मौके पर जवाब दे दिया।

इस दौरान DM नवीन कुमार तथा SP विनीत कुमार भी मौजूद रहे। लेकिन दो ही फायर हो सके और उसी को सभी फायर मान लिया गया और उसके बाद अंत्येष्टि की शुरुआत की गई। बताते कि पहले भी बिहार सरकार के राइफल कई मौकों पर धोखा दे चुकी है। खासकर अंत्येष्टि के दौरान कई बार बिहार सरकार के पुलिस की राइफल फेल हो चुकी है। इस बार रोहतास जिला के करगहर के देव खैरा गांव में यह दृश्य देखने को मिली। 

इस घटना के बाद अब आप समझ सकते हैं कि एक तरफ पुलिस को हाईटेक करने की बात चल रही है। वहीं दूसरी ओर पुलिस की राइफल से फायरिंग नहीं हो पा रही है। काफी मशक्कत के बाद भी फायरिंग नहीं हो सकी। मात्र दो राइफल से ही फायरिंग हो सके, जबकि मौके पर रोहतास के आरक्षी अधीक्षक विनीत कुमार भी मौजूद रहे। 

बता दे कि पूर्व मंत्री रामधनी सिंह की कल पटना में निधन हो गया था। जिसके बाद आज राजकीय सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि उनके पैतृक गांव में की गई। इस दौरान राजकीय सम्मान की घोषणा की गई थी। लेकिन जब बंदूक से सलामी दी जाने लगी तो मात्र दो फायर ही हो सका। बाकी 10 से फायर नहीं हो सका।

सासाराम से रंजन की रिपोर्ट 

Suggested News