बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR POLITICS : आरसीपी के बाद अब जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने भी बढ़ाई भाजपा की मुश्किलें, कर दी केंद्र में पर्याप्त भागीदारी की मांग

BIHAR POLITICS : आरसीपी के बाद अब जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने भी बढ़ाई भाजपा की मुश्किलें, कर दी केंद्र में पर्याप्त भागीदारी की मांग

PATNA : केंद्र में मोदी सरकार के विस्तार की तैयारी जोरों पर है। जिसकी सुगुबुगाहट बिहार के सियासी गलियारों में भी हो रही है। विशेषकर जदयू खेमे में केंद्र सरकार के विस्तार को लेकर सरगर्मी तेज है। एनडीए की प्रमुख सहयोगी पार्टी रही जदयू को उम्मीद है कि मोदी सरकार में पार्टी के लोगों को पर्याप्त जगह मिलेगी। एक दिन पहले ही जदयू अध्यक्ष ने मोदी कैबिनेट में जदयू के सांसदों को जगह देने की मांग की थी, अब पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने साफ कर दिया है कि केंद्र में भागीदारी हमारा हक है, जो हमें मिलना चाहिए।

जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हम  एनडीए के हमांग हैं इसलिए केंद्र में हमारी भागीदारी होनी चाहिए कितने सीटों की भागीदारी होगी यह हमारे नेता तय करेंगे। इससे पहले आरसीपी सिंह ने केंद्र में भागीदारी की बात कही थी। हालांकि जदयू कोटे से कितने लोगों को मंत्री बनाए जाने की मांग की जाएगी, इसको लेकर पार्टी की तरफ कुछ स्पष्ट नहीं किया गया है। एनडीए गठबंधन में जदयू के 16 सांसद हैं।

बता दें ऐसी चर्चा है कि जदयू से दो लोगों को मंत्री बनाया जा सकता है, जिनमें एक कैबिनेट मंत्री और एक राज्य मंत्री का पद शामिल है। अब यह तय नहीं है कि जदयू सिर्फ इन दो सीटों से संतुष्ट होती है या नहीं। माना जा रहा है कि जदयू पांच लोगों को मंत्री बनाने की मांग कर सकती है। 


Suggested News