बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

हत्या में बिहार देश में दूसरे नंबर पर..पटना में 1 साल में 107 मर्डर,महिला अपराधों में 5वें पायदान पर बिहार

हत्या में बिहार देश में दूसरे नंबर पर..पटना में 1 साल में 107 मर्डर,महिला अपराधों में 5वें पायदान पर बिहार

PATNA- भारत में 2022 में हत्या के मामलों की कुल 28,522 प्राथमिकी दर्ज की गईं यानी रोजाना 78 मामले या प्रति घंटे तीन से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं. राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है. एनसीआरबी (NCRB) ने बताया कि 2021 में 29,272 और 2020 में 29,193 मामले दर्ज किए गए थे.  राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार बिहार देश का दूसरा सबसे बड़ा राज्य है, जहां पर सबसे अधिक हत्या के मामले दर्ज किए गए.बिहार में 2022 में 2930 हत्या हुई. सरकार के ही आधिकारिक आंकड़ो के मुताबिक बिहार में अपराधियों का कहर नहीं थमा. जबकि उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक 3491 हत्या के मामले दर्ज किए गए.

केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन कार्य करने वाले एनसीआरबी की वार्षिक अपराध रिपोर्ट के आंकड़ों के अनुसार, 2022 में हत्या का सबसे बड़ा कारण ‘विवाद’ था. देश में 9,962 मामलों में हत्या का कारण ‘विवाद’ रहा. इसके बाद 3,761 मामलों में ‘निजी प्रतिशोध या दुश्मनी’ और 1,884 मामलों में ‘लाभ’ के लिए हत्या की गई. एनसीआरबी के अनुसार, देश में प्रति लाख जनसंख्या पर हत्या की दर 2.1 थी, जबकि ऐसे मामलों में आरोप पत्र दायर करने की दर 81.5 थी. 

आंकड़ों के अनुसार, 2022 में हत्या के मामलों में सबसे अधिक FIR उत्तर प्रदेश में दर्ज की गईं. उत्तर प्रदेश में इन मामलों में 3,491 FIR दर्ज की गई. इसके बाद बिहार (2,930), महाराष्ट्र (2,295), मध्य प्रदेश (1,978) और राजस्थान (1,834) में FIR दर्ज की गईं. देशभर में हत्या के कुल मामलों में से इन शीर्ष पांच राज्यों में 43.92 प्रतिशत मामले दर्ज किए गए.

एनसीआरबी के अनुसार, जिन राज्यों में हत्या के मामलों की सबसे कम FIR दर्ज की गईं, उनमें सिक्किम (नौ), नगालैंड (21), मिजोरम (31), गोवा (44), और मणिपुर (47) शामिल हैं. केंद्र शासित प्रदेशों में, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 2022 में हत्या के 509 मामले दर्ज किए गए. इसके बाद जम्मू-कश्मीर (99), पुडुचेरी (30), चंडीगढ़ (18), दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव (16), अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह (सात), लद्दाख (सात) और लक्षद्वीप (शून्य) में मामले दर्ज किए गए.पूरे भारत में 2022 में हत्या की दर झारखंड (चार) में सबसे अधिक थी। इसके बाद अरुणाचल प्रदेश (3.6), छत्तीसगढ़ और हरियाणा (दोनों 3.4), असम (तीन) और ओडिशा (तीन) में हत्या की दर सबसे अधिक रही। प्रति लाख जनसंख्या पर अपराध के मामले में उत्तर प्रदेश (1.5), बिहार (2.3), महाराष्ट्र (1.8), मध्य प्रदेश (2.3) और राजस्थान (2.3) का प्रदर्शन बेहतर रहा. एनसीआरबी के अनुसार, हत्या संबंधी मामलों के पीड़ितों में 8,125 महिलाएं और नौ तृतीय लिंगी व्यक्ति थे जबकि लगभग 70 प्रतिशत पीड़ित पुरुष थे.

 

Suggested News