बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अभी पांच दिनों तक बिहारवासी को नहीं मिलेगी गर्मी से राहत, 18 जुलाई के बाद बारिश के आसार

अभी पांच दिनों तक बिहारवासी को नहीं मिलेगी गर्मी से राहत, 18 जुलाई के बाद बारिश के आसार

पटना. बिहार में मानसून निष्क्रय हो गया है। इस साल अभी तक बिहार में औसत से काफी कम बारिश हुई है। इसकी वजह लोग गर्मी से परेशान है। वहीं कम बारिश होने से किसान भी धान की खेती नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है। मौसम विभाग ने बताया है कि प्रदेश में बहुत जल्द मानसून सक्रिय हो जाएगा। इसके बाद बारिश भी होगी।

पटना मौसम विज्ञान के अनुसार प्रदेश में मानसून 18 जुलाई के बाद ही सक्रिय हो जाएगा। फिलहाल इसके पहले भारी वर्षा की संभावना नहीं है। बीते एक सप्ताह से मानसून की ट्रफ रेखा लगभग एक ही स्थान से गुजरने के कारण बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में बारिश नहीं हो पा रही है। अभी 17 जुलाई तक स्थिति ऐसी ही रहेगी। 18 के बाद बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) में बदलाव आने की उम्मीद है। इसके बाद ही बारिश की संभावना बनती दिख रही है।

प्रदेश में मंगलवार को लोग धूप और उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। दोपहर में उमस काफी बढ़ गई थी। राजधानी पटना में मंगलवार को अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना समेत प्रदेश के बाकी जिलों में भी आज कुछ इसी तरह का मौसम रहेगा। वहीं दूसरी ओर देश के पांच राज्यों में भारी बारिश जारी है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक और केरल में भारी बारिश हो रही है।


Suggested News