बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार के अभिमन्यू हैं तेजस्वी, महारैली को सफल बनाने बस, कार और ट्रेनों से पटना रवाना हुए हजारों कार्यकर्ता

बिहार के अभिमन्यू हैं तेजस्वी, महारैली को सफल बनाने बस, कार और ट्रेनों से पटना रवाना हुए हजारों कार्यकर्ता

KATIHAR : पटना में राजद के जन विश्वास रैली को लेकर पूरे बिहार के राजद कार्यकर्ताओ का जोश हाई है,इसी करी में कटिहार से हजारों की संख्या में राजद कार्यकर्ता कटिहार से प्रस्थान कर रहे हैं, बताते चले कल पटना मे राजद के जन विश्वास रैली प्रस्तवित है जिसे लेकर आज राजद कार्यकर्ता कटिहार से पटना के लिये प्रस्थान कर रहे है।

40 बसों से रवाना हुए कार्यकर्ता

पार्टी के प्रदेश महासचिव समरेंद्र कुणाल ने कहा कि हमारे राज्यसभा सांसद के नेतृत्व में यहां 40 बसों में पार्टी के कार्यकर्ता पटना के लिए रवाना हो रहे हैं। इसके अलावा 60 कारें भी रवाना हुई है। वहीं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता ट्रेन से भी जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिले से लगभग दस हजार लोग पटना पहुंचेंगे और तेजस्वी की महारैली को ऐतिहासिक बनाने में अपना योगदान देंगे।

बिहार के अभिमन्यू हैं तेजस्वी

समरेंद्र कुणाल ने कहा तेजस्वी यादव बिहार के अभिमन्यू हैं, जो कौरव बने भाजपा के लोगों से अकेले  ही लड़ने के लिए उतर पड़े हैं। ऐसे लोगों से जिनकी डबल इंजन की सरकार है और जो संविधान को खत्म करने की कोशिश  में लगे हुए हैं। तेजस्वी को मजबूत करना है, ताकि बिहार का भविष्य बेहतर किया जा सके।

REPORT - SHAYAM


Suggested News