बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार के DGP एसके सिंघल का कार्यकाल कल हो रहा समाप्त, नये के लिए इन नामों पर चर्चा

बिहार के DGP एसके सिंघल का कार्यकाल कल हो रहा समाप्त, नये के लिए इन नामों पर चर्चा

पटना. बिहार के वर्तमान डीजीपी एसके सिंघल का कार्यकाल कल यानी सोमवार को समाप्त हो रहा है। ऐसे में कल तक नये डीजीपी के नाम की घोषणा हर हाल में होनी है। वहीं बिहार के नये डीजीपी के दौर में चार नाम हैं। इसमें 1988 बैच के मनमोहन सिंह, 1989 बैच के आलोक राज के अलावा 1990 बैच के राजविंदर सिंह भट्टी एवं शोभा अहोतकर शामिल हैं।

वहीं केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय और यूपीएससी के स्तर पर मंथन के बाद वहां से तीन अधिकारियों के नामों की सूची राज्य को भेज दी गयी है। इनमें किसी एक के नाम पर राज्य सरकार को अपनी सहमति बनाते हुए उसे नया डीजीपी नियुक्त करना है। इसे लेकर सरकार के स्तर पर मंथन शुरू हो गया है और एक से दो दिन में अंतिम फैसला हो जाएगा।

वर्तमान में मनमोहन सिंह और आरएस भट्टी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं और दोनों पंजाब के रहने वाले हैं। वर्तमान डीजीपी एसके सिंघल भी पंजाब के ही रहने वाले हैं। आलोक राज बिहार और शोभा अहोतकर आंध्र प्रदेश मूल की रहने वाली हैं।


Suggested News