बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

एक बार फिर विवादों में फंसे बिहार के शिक्षा मंत्री, भगवान महावीर जंयती पर पोस्ट किया भगवान बुध्द की तस्वीर

एक बार फिर विवादों में फंसे बिहार के शिक्षा मंत्री, भगवान महावीर जंयती पर पोस्ट किया भगवान बुध्द की तस्वीर

PATNA. बिहार के शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर आए दिन विवादों में फंसे रहते हैं। शिक्षा मंत्री ने कई बार रामचरित मानस पर विवादित बयान दिया है। जिसके कारण वे यूजर्स के ट्रोल्स का शिकार हो चुके हैं। वहीं अब शिक्षा मंत्री ने एक बार फिर अपने ट्वीट के कारण ट्रोल हो रहे हैं। शिक्षा मंत्री के इस ट्वीट के बाद कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि, दुखद है कि आप शिक्षा मंत्री हैं।

दरअसल, मंगलवार को शिक्षा मंत्री ने महावीर जयंती के अवसर पर ट्वीट कर सभी को बधाई दी। प्रोफेसर चंद्रशेखर ने ट्वीट कर लिखा कि-' समस्त प्रदेश एवं देशवासियों को भगवान महावीर जयंती की हार्दिक बधाईएवं ढ़ेरों शुभकामनाएं।' लेकिन इस ट्वीट के साथ शिक्षा मंत्री ने भगवान महावीर की जो फोटो पोस्ट की है। उस फोटो के कारण शिक्षा मंत्री लगातार सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा ट्रोल हो रहे हैं। 

बता दें कि, प्रो. चंद्रशेखर ने भगवान महावीर की जो फोटो लगाई है, उस फोटो में भगवान महावीर के शरीर पर चादर है। जिसके कारण वह फोटो भगवान बुध्द का प्रतीत हो रहा है। भगवान महावीर दिगंबर थे। उन्होंने अपने वस्त्र को त्याग दिए थे। 

वहीं प्रो. चंदशेखर के इस ट्वीट पर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दे है। तो वहीं कुछ लोगों ने शिक्षक बहाली को लेकर कई सवाल भी पुछे हैं।

सोशल मीडिया पर ट्रोल्स ने क्या कहा  

@SaveShikharji VK_जैन ने कहा कि, “माननीय आप उस भूमि से हैं जहां महावीर और बुद्ध का जन्म हुआ, आपको उनकी पहचान नहीं और शिक्षा मंत्री होते हुए यह दुखद है आपने बुद्ध की तस्वीर महावीर के रूप में पोस्ट की है।”

@SansarJain ने कहा कि, जिस बिहार में भगवान महावीर का जन्म हुआ और मोक्ष हुआ, वहाँ के शिक्षा मंत्री महोदय को भगवान बुद्ध और भगवान महावीर में अंतर नहीं पता, श्रीमान कृपया चित्र को सही करें।

@JainVoicetweets ने भगवान महावीर का फोटो कमेंट कर लिखा कि,यह है भगवान महावीर और जिसे आप लगा रहें वो है भगवान बुद्ध।

Suggested News