बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार का बढ़ा मान : राष्ट्रपति ने 'डिजिटल इंडिया अवार्ड-2020' से नवाजा

बिहार का बढ़ा मान : राष्ट्रपति ने 'डिजिटल इंडिया अवार्ड-2020' से नवाजा

डेस्क... दिल्ली के विज्ञान भवन में आज बिहार को 'डिजिटिल इंडिया अवार्ड-2020' से नवाजा गया। यह अवार्ड राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों प्रदान किया गया। बिहार की नीतीश सरकार के बेहतरीन प्रयासों को एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है। बिहार को यह सम्मान कोरोना वायरस संक्रमण में सरकार की ओर से बिहार के लोगों को समय से राहत पहुंचाने के लिए प्रदान किया गया है।

कोविड-19 के दौरान नागरिकों को विभिन्न प्रकार की सहायता उपलब्ध कराने के लिए की गई अभिनव पहल को भारत सरकार ने सराहा है। बिहार की सरकार की ओर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रधान सचिव चंचल कुमार, आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत, आपदा प्रबंधन विभाग के अपर सचिव रामचंद्र डू और एनआईसी के शैलेश कुमार को डिजिटल इंडिया अवॉर्ड देकर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सम्मानित किया है।

गौरतलब है कि राज्य सरकार की ओर से बिहार से बाहर फंसे श्रमिकों को बिहार कोरोना सहायता मोबाइल एप्प के माध्यम से 21 लाख से अधिक लोगों को वित्तीय सहायता पहुंचाई गई। इसके अलावा 1.64 करोड़ राशन कॉर्ड रखने वाले परिवारों को तीन महीने का अग्रिम राशन दिया गया और 1000 रुपए की वित्तीय सहायता भी दी गई। इसके अलावा भी कई और कार्य किए गए। 


Suggested News