बिहार की जमीन उगलेगी खजाना ! 13 जिलों में निकलेंगे बहुमूल्य रत्न, JSI का सर्वे शुरू

बिहार की जमीन उगलेगी खजाना ! 13 जिलों में निकलेंगे बहुमूल्य

PATNA: बिहार में जमीन के अंदर खजाना छिपे होने की खबर सामने आई है। प्रदेश के 13 जिलों में जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया यानी जीएसआई बहुमूल्य रत्न और पत्थरों की खोज करेगी। जीएसआई को यह काम 130 दिनों में पूरा करना होगा। दरअसल, बिहार के कई जिलों में बेशकीमती रत्न और पत्थरों के भंडार के साख रासायनिक तत्वों के होने की भी संभावना जताई जा रही है। 

वहीं इसकी खोज के लिए सेंट्रल जियोलॉजिकल प्लानिंग बोर्ड ने सर्वे की अनुमति दी है। अब जीएसआई ने बिहार के 13 जिलों में बहुमूल्य रत्नों, पत्थरों और खनिज पदार्थों के भंडारण का पता लगाएगा। इसमें प्राकृतिक संसाधनों और पर्वायवरणीय भूगर्भशास्त्र का अध्ययन भी किया जाएगा। 

जानकारी अनुसार इसको लेकर जीएसआई ने संबंधित जिलों के पदाधिकारियों को पत्र भेजा है। इन जिलों में सर्वे अधिकारियों की तैनाती की जाएगी। जियोलॉजिकल विभाग के डिप्टी डायरेक्टर जनरल ने मुख्य सचिव के माध्यम से संबंधित जिलों के डीएम को लिखे गए पत्र में सर्वे अधिकारियों के लिए प्रशासनिक सहयोग मांगा है।


वहीं इस सर्वे को जीएसआ 130 दिनों के भीतर करेगा। ये सर्वे मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बांका, जमुई, लखीसराय, भागलपुर, खगड़िया, औरंगाबाद, मुंगेर, गया, रोहतास, नालंदा और नवादा जिले में होगा। इसके अलावा झारखंड के पलामू, गिरिडीह और चतरा जिले में भी खनिज पदार्थों की खोज होगी। बताया जा रहा है कि मुजफ्फरपुर में अभ्रक (माइका) के साथ शोरा (नोनिया मिट्टी) और रेह (क्षारीय मिट्टी) मिलने की संभावना जताई जा रही है। वहीं, समस्तीपुर में रेह एवं शोरा जैसे खनिज पदार्थ मिलने की उम्मीद है।