बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार के लोग अगर दिल्ली या दूसरे राज्यों में फंसे हैं तो इन नंबरों पर करें फोन...सरकार करेगी मदद

बिहार के लोग अगर दिल्ली या दूसरे राज्यों में फंसे हैं तो इन नंबरों पर करें फोन...सरकार करेगी मदद

PATNA: कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देश भर में लॉकडाउन जारी है।लॉक डाउन की वजह से परदेस रह रहे बिहारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।जो लोग काम की तलाश में दिल्ली या दूसरे राज्यों में रह रहे थे वे फंस गए हैं। वे अपने घर वापस आने में असमर्थ हैं।ऐसी सूचना आई है कि बिहार के लोग पैदल हीं दिल्ली या फिर दूसरे राज्यों से बिहार के लिए चल पड़े हैं.

ऐसे लोगों की मदद के लिए अब जाकर बिहार सरकार आगे आई है। इन लोगों को सहायता पहुंचाने के लिए राज्य सरकार की तरफ से दो फोन नंबर जारी किए गए हैं। इन दो नंबरों 9818331252 और 9773711261 पर कॉल कर लोग सहायता मांग सकते हैं।

अधिकारियों की बनाई गई टीम

राज्य सरकार ने बिहार के बाहर फंसे लोगों की मदद के लिए अधिकारियों की एक टीम बनाई है। यह टीम दूसरे राज्यों में फंसे बिहार के लोगों के रहने-खाने की व्यवस्था देखेगी। आपको ऊपर दिए गए नंबरों पर कॉल करके जानकारी देनी होगी। इसके बाद टीम आपकी मदद की व्यवस्था करेगी।

शर्म संसाधन विभाग ने इन दो नंबरों के अलावा भी नंबर जारी किए हैं। बिहार के श्रम मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कोषांग पदाधिकारियों का नंबर जारी किया है। 9476191436 नंबर पर कॉल कर आप अपर मुख्य सचिव सुधीर कुमार से बात कर अपनी समस्या बता सकते हैं। इसके अलावा 9431019731,7631499034,9973904546 इन तीन नंबरों पर कॉल करने पर सरकार आपकी मदद के लिए आगे आएगी।

इसके अलावे बिहार भवन , नई दिल्ली में तत्काल प्रभाव से तीन 24×7 हेल्पलाइन नंबर स्थापित किया गया है ।

ये तीन नंबर इस प्रकार है :

011-23792009, 011-23014326, 011-23013884
इन नंबरों के माध्यम से प्राप्त सूचनाओं पर पदाधिकारियों द्वारा सभी सहयोग प्रदान किया जाएगा।

Suggested News