बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सुबह 8:30 बजे ही खुल जायेगा सचिवालय, टाइम टेबल बदलने पर बिहार सरकार कर रही है विचार

सुबह 8:30 बजे ही खुल जायेगा सचिवालय, टाइम टेबल बदलने पर बिहार सरकार कर रही है विचार

PATNA: अगर दिए गए प्रस्ताव पर सरकार ने मुहर लगा दिया तो अब सचिवालय कर्मियों को 8:30 बजे अपनी ड्यूटी पर आ जाना होगा और सचिवालय में काम करवाने वाले लोगों को भी 8:30 बजे ही आना होगा क्योंकि सरकार सचिवालय के टाइम टेबल बदलने पर विचार कर रही है।

 जी हां शहर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव की वजह से सरकार सचिवालय में कामकाज का टाइम टेबल बदल सकती है मगर अभी तक इस पर मुहर नहीं लगी है हां विचार जरूर किया जा रहा है। सूत्रों की माने तो टाइम टेबल बदलने का मसौदा सरकार के पास भेजा गया है। इसके बाद कैबिनेट में इसे भेजा जाएगा इस पर विचार किया जाएगा उसके बाद निर्णय लिया जाएगा।

 गौरतलब है की बिहार की राजधानी पटना जाम से बुरी तरह हलकान रहती है। हालांकि बेली रोड में यूटर्न रूल लागू किए जाने के बाद कुछ परिस्थितियां सुधरी है लेकिन जो होना चाहिए वह स्मूथनेस नहीं आ सका है तो कुल मिलाकर राजधानी पटना पर बढ़ते ट्रैफिक दबाव को लेकर सचिवालय की समय सारणी में बदलाव किया जा सकता है।

 बता दें कि सरकार के पास समय सारणी के दो तरह के प्रस्ताव भेजे गए थे जिसमें यह 8:30 बजे से लेकर 4:30 बजे तक और दूसरा विकल्प था दोपहर 12:00 बजे से लेकर शाम 8:00 बजे तक लेकिन दूसरे विकल्प को यह कहते हुए खारिज कर दिया गया की 8:00 बजे तक काम करना महिला कर्मियों को सुविधाजनक नहीं होगा वही पहले प्रस्ताव पर सरकार विचार जरूर कर रही है।

हालांकि इस संबंध में अधिकारियों को कहना है कि अभी इस मामले पर कुछ भी कहना संभव नहीं है हां विचार जरूर किया जा रहा है।

Suggested News