बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने चनपटिया में 20 योजनाओं का किया शिलान्यास, 30 करोड़ रूपये आएगी लागत

बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने चनपटिया में 20 योजनाओं का किया शिलान्यास, 30 करोड़ रूपये आएगी लागत

BETTIAH : पश्चिम चम्पारण के चनपटिया नगर पंचायत का चहुंमुखी विकास होगा। इस बार नगरवासियों को जल जमाव का सामना नहीं करना पड़ेगा। बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओर बेतिया से सांसद डॉ. संजय जयसवाल ,चनपटिया विधानसभा के भाजपा विधायक उमाकांत सिंह ने चनपटिया नगर पंचायत मे आज 20 योजनाओ का शिलान्यास किया। जिसपर करीब 30 करोड रूपये से ज्यादा की लागत आएगी। 

इससे सड़क, नली गली सहित कई मूलभूत सुविधाओं का विकास किया जायेगा। इन योजनाओं को हर हाल मे वर्षा पूर्व सम्पन्न करना है। इस संबध मे बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जायसवाल ने बताया की इन योजनाओ के पूरा हो जाने से चनपटिया वासियो को काफी लाभ होगा। 

वर्षा के पानी से शहर मे जल जमाव नही होगा। सडक के साथ साथ नाला का भी निर्माण कराया जा रहा है। जिससे शहर मे जल जमाव नही होगा। वही स्वच्छ पेयजल के लिये नल जल योजना का भी शिलान्यास हुआ।

बेतिया से आशीष कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News