बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार STF ने 2 कुख्यात नक्सलियों को किया गिरफ्तार, 7 पुलिसकर्मियों की निर्मम हत्या का आरोप

बिहार STF ने 2 कुख्यात नक्सलियों को किया गिरफ्तार, 7 पुलिसकर्मियों की निर्मम हत्या का आरोप

PATNA: बिहार एसटीएफ ने दो हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार किया है. दोनों नक्सलियों पर  2010 में लखीसराय के कजरा में सात पुलिसकर्मियों की निर्मम हत्या का आरोप है। 

एसटीएफ की टीम ने कुख्यात नक्सली विश्वनाथ मुर्मू उर्फ सुशील मुर्मू मुंगेर और भागर्व कोडा मुंगेर को गिरफ्तार किया है .दोनों नक्सलियों पर 2010 में पुलिस पर हमला कर सात पुलिसकर्मियों की हत्या का आरोप है। वहीं भागर्व कोड़ा पर 2013 में पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस हथियार लूट कांड में शामिल होने का आरोप है .भार्गव कोड़ा पर खड़गपुर और चानन थाना कांड में केस दर्ज है।यह नक्सली यूएपीए का आरोपी है।

Suggested News