बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दिल्ली के विज्ञान भवन में बिहार को आज मिलेगा डिजिटल इंडिया अवार्ड-2020'

दिल्ली के विज्ञान भवन में बिहार को आज मिलेगा डिजिटल इंडिया अवार्ड-2020'

डेस्क... आज बिहार को 'डिजिटल इंडिया अवार्ड' मिलेगा। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दिल्ली के विज्ञान भवन में बिहार को पुरस्कृत करेंगे। इस दौरान आइटी मंत्री रविशंकर प्रसाद भी मौजूद रहेंगे। आपको बता दें कि  कोरोना काल में बिहार सरकार की ओर से डिजिटल तरीके से लोगों को सहायता पहुंचाने के लिए किए गए प्रयासों पर यह अवार्ड मिलेगा। इस अवार्ड के लिए केंद्र एवं राज्य सरकारों के विभिन्न विभागों से 6 श्रेणियों में 190 आवेदन किए गए थे। बिहार के मुख्यमंत्री सचिवालय, आपदा प्रबंधन विभाग और NIC को 'महामारी श्रेणी' में विजेता चुना गया है।  

क्या है यह अवार्ड

सरकारी विभागों की ओर से आम जनता के लिए तैयार किये गए उत्कृष्ट डिजिटल उत्पाद और सेवाओं के लिए केंद्र सरकार द्वारा दिया जाने वाला 'डिजिटल इंडिया अवार्ड' एक राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार है। बिहार सरकार के ‘आपदा संपूर्ति पोर्टल’ को महामारी में अनुकरणीय इनोवेशन के लिए सम्मानित किया गया है। इस पोर्टल को NIC की तकनीकी देखरेख में विकसित किया गया है।

छह श्रेणियों में 190 प्रविष्टियां मिलीं

केंद्र सरकार एवं राज्य सरकारों के विभिन्न विभागों से छह श्रेणियों में 190 प्रविष्टियां पुरस्कार के लिए भेजी गई।  मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार, आपदा प्रबंधन के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत, अपर सचिव रामचंद्र डू और एनआइसी के शैलेश कुमार श्रीवास्तव और नीरज कुमार को डिजिटल इंडिया अवार्ड के लिए चुना गया।


मोबाइल एप से 21 लाख को वित्तीय सहायता

बता दें कि मार्च में कोरोना महामारी को देखते हुए लॉकडाउन की घोषणा की गई। इस दौरान बिहार के काफी लोग बाहर के राज्यों में फंसे हुए थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल पर बाहर फंसे लोगों जानकारी हासिल कर राहत पहुंचाई गई। कोरोना सहायता मोबाइल एप के जरिए 21 लाख से अधिक लोगों को आर्थिक मदद दी गई। 1.64 करोड़ राशन कार्डधारी परिवारों को तीन महीने का अग्रिम राशन और एक हजार रुपये दिए गए। नागरिकों तक गुणवत्तापूर्ण सेवाओं की पहुंचा बढ़ाने के मकसद से केंद्र सरकार लगातार नए डिजिटल समाधानों को मान्यता दे रही है। प्रदेश सरकार के आपदा संपूर्ति पोर्टल को महामारी में अनुकरणीय इनोवेशन के लिए सम्मानित किया गया है।

Suggested News