बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Bihar Weather : झमाझम बारिश के बाद भी तापमान में नहीं होगा बदलाव, बिहार में बनी लू की स्थिति, इन जिलों का टेंपरेचर 42 डिग्री पार

Bihar Weather : झमाझम बारिश के बाद भी तापमान में नहीं होगा बदलाव, बिहार में बनी लू की स्थिति, इन जिलों का टेंपरेचर 42 डिग्री पार

PATNA: बिहार में गर्मी का सितम जारी है। वहीं राज्य के तापमान में हर दिन बढ़त्तरी जारी है। पटना सहित बिहार के कई जिलों में लू की शुरुआत हो चुकी है। तपती धूप में घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। वहीं दक्षिण बिहार के कई जिलों में उष्ण लहर के साथ लू की स्थिति देखी जा रही है। वहीं बिहार के मौसम में अगले तीन दिन बड़ा बदलाव होने का पूर्वानुमान है। कई जिलों में बारिश होने की भी संभावना है। पछुआ हवाएं अपनी रफ्तार थोड़ी कम करेंगी। इसका असर मौसम पर पड़ेगा, हालांकि तापमान में कोई बड़ी राहत नहीं होगी। 

पारा 40 डिग्री पार

अप्रैल के शुरुआत से ही बिहार का तापमान 40°C के पार पहुंच गया है। साफ आसमान में तेज पछुआ हवा चल रही है। इससे सुबह भी दोपहर वाला अहसास हो रहा है। वहीं गुरुवार यानी 4 अप्रैल को बक्सर में तापमान 42 डिग्री के पार पहुंच गया। पटना मौसम विभाग के अनुसार सात अप्रैल तक राज्य में उत्तर पछुआ हवा का प्रवाह जारी रहेगा और तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। आज यानी शुक्रवार को राज्य के कुछ जिलों को छोड़कर ज्यादातर शहरों का तापमान 40 डिग्री से ऊपर रहने का पूर्वानुमान है। 

बारिश के आसार

वहीं दूसरी ओर आज दक्षिण सहित उत्तर बिहार के कई जिलों में भी तापमान में काफी बढ़ोतरी की संभावना है। दक्षिण बिहार के ज्यादातर जिलों का तापमान 40 डिग्री से ऊपर या उसके आसपास रहने वाला है। 7 और 8 अप्रैल को दक्षिण बिहार के कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी और बादल छाए रहने के आसार हैं। हालांकि इससे तापमान में खासा अंतर नहीं होगा। आज शुक्रवार और कल शनिवार को हीट वेव से राहत की उम्मीद नहीं है।

लू की स्थिति बनी

बिहार 9 जिलों में 40 डिग्री से ऊपर तापमान रहा। इन नौ जिलों में उष्ण लहर के साथ लू की स्थिति बनी रही। सबसे अधिक तापमान बक्सर में 42.2 डिग्री सेल्सियस रहा। दूसरे नंबर पर शेखपुरा रहा जहां का तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। औरंगाबाद में 41.5, बांका में 41, खगड़िया में 40.8, गोपालगंज में 40.6, भोजपुर में 40.4, सीवान में 40.4 और नवादा में 40.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

Suggested News