बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कश्मीर में फिर बिहारी मजदूर बने आतंकियो का निशाना, ग्रेनेड से किया हमला, एक ने गंवाई जान, दो घायल

कश्मीर में फिर  बिहारी मजदूर बने आतंकियो का निशाना, ग्रेनेड से किया हमला, एक ने गंवाई जान, दो घायल

DESK : कश्मीर में एक बार फिर से आतंकियों के निशाने पर बिहार के मजदूर हैं। दो माह पहले  जिस तरह बिहार के श्रमिकों को निशाना बनाया जा रहा था। बीते गुरुवार को एक बार फिर से उसी घटना की पुनरावृत्ति हुई है। यहां आतंकियों ने बिहारी मजदूरों पर ग्रेनेड से हमला किया है। जिसमें एक मजदूर की मौत हो गई है। वहीं एक मजदूर अस्पताल में भर्ती है। जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई गई है।

जम्मु कश्मीर पुलिस ने हमले की पुष्टि करते हुए दोनों श्रमिकों की पहचान भी जाहिर कर दी है। मरने वाले की पहचान बिहार के परसा के मोहम्मद मुमताज के रूप में हुई है। बिहार के रामपुर के पिता-पुत्र मोहम्मद आरिफ और मोहम्मद मजबूल घायल हैं। दोनों की हालत स्थिर है।

टेंट हाउस में काम करते थे मजदूर

आतंकियों ने जिन मजदूरों पर हमला किया वे गदूरा गांव में एक टेंट हाउस में काम करते थे। हमले के वक्त ये सभी सूती बिस्तर बनाने का काम कर रहे थे। पिछले दो महीनों से घाटी में आतंकियों के एनकाउंटर होते रहे हैं, जिसके चलते टारगेट किलिंग की घटनाएं नहीं हुईं थीं। गुरुवार रात हुए इस हमले से आतंकी एक बार फिर सक्रिय हो गए हैं।

इससे पहले बुधवार को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के अलोचीबाग बांध इलाके में आतंकवादियों ने पुलिस की गाड़ी पर गोलीबारी की थी। हालांकि इस हमलें किसी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ था।

अप्रैल में भी मजदूर बने थे निशाना

इससे पहले अप्रैल में आतंकियों ने पुलवामा जिले के लाजूरा में बिहार के दो लोगों पर गोलियां चलाई थीं। हालांकि हमले में दोनों मजदूर घायल हुए थे। दोनों की पहचान चौतरवा थाना के सिकटौर गांव के 46 साल के जोखू चौधरी तथा पुत्र 23 साल के पत्लेश्वर चौधरी के रूप में हुई है।


Suggested News