बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुंगेर में बाइक सवार बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, गली में खेल रहे बच्चे को लगी गोली, इलाज के लिए भेजा गया अस्पताल

मुंगेर में बाइक सवार बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, गली में खेल रहे बच्चे को लगी गोली, इलाज के लिए भेजा गया अस्पताल

MUNGER : मुंगेर में बाइक सवार अपराधियों ने गोली चला दी। जो गली में खेल रहे 16 वर्षीय छात्र के दोनो पांव में लग गयी। गंभीर अवस्था बेहतर इलाज के लिए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

घटना के सम्बन्ध में बताया जा रहा है की कासिम बाजार थाना क्षेत्र के संदलपुर फांडी क्षेत्र निवासी पिंटू यादव का 16 वर्षीय बेटा अमित कुमार बाइक सवार अपराधियों के द्वारा चलाई गई गोली का शिकार उस समय हो गया जब वह अपने गली में खेल रहा था। 

गोली छात्र के दोनों पांव के घुटना के पास लगा है। जिससे वह वही गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली की आवाज सुन जब घर वाले बाहर निकले तो पाया की उनके बेटे के पांव में गोली लगी है और वह वहीं गिरा पड़ा है। जबकि बाइक सवार अपराधी गोली चलाने के बाद वहां से फरार हो गया है। जिसके बाद लोगों ने इस बात की सूचना स्थानीय थाना को दी और घायल को सदर अस्पताल में इलाज के लिय भर्ती कराया। जहां से उसे बेहतर इलाज के लिय हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। 

घायल छात्र की माँ ने बताया की जब उसका बड़ा बेटा अमित अपने गली में खेल रहा था। तभी गली से गुजर रहे मुंह में गमछा बांधे दो बाइक सवार अपराधी ने गोली चला दी। जिससे उसके बेटे को दो गोली लगी और वह घायल हो गया। वहीं पुलिस सूचना मिलने के बाद मामले की जांच में जुट गयी है।

मुंगेर से इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट

Suggested News