भागलपुर में तेज रफ़्तार हाईवा की चपेट में आने से बाइक सवार चाचा-भतीजे की हुई मौत, परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

भागलपुर में तेज रफ़्तार हाईवा की चपेट में आने से बाइक सवार चा

BHAGALPUR : भागलपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार हाईवा ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दिया है। जिससे ई रिक्शा पर सवार चाचा भतीजा की मौत हो गई है। जबकि रिक्शा के पूरी तरह से परख्च्चे उड़ गए। घटना के बाद मौके से चालक हाईवा लेकर फरार हो गया हैं। जबकि ई रिक्शा पर सवार दो लोगों की मौत के बाद ड्राइवर समेत अन्य लोग फरार है।  

इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। घटना की सूचना पर परिजन भी पहुंचे। जहाँ वे दहाड़ मार कर रोने लगे। बताया जा रहा है कि धोराया थाना क्षेत्र के गौरा स्थित एक गांव में बारात गया था। सुबह सीएनजी टोटो से चाचा भतीजा व अन्य लोग घर लौट रहे थे। इसी दौरान मुर्गियांचक गांव के समीप तेज रफ्तार हाईवा उन्हें टक्कर मार कर फरार हो गया। हादसे में मरने वाले की पहचान अमडंडा थाना क्षेत्र निवासी अशोक सिंह के पुत्र सन्नी कुमार (18) केशव सिंह के पुत्र सिंटू सिंह(27) के रूप में की गई है। 

परिजन सूत्रों के माने तो दोनों गांव के ही एक युवक के शादी में शामिल होने के लिए धोराया के गौरा में बाराती गए हुए थे। जहाँ से वापस लौटने दौरान हादसा हुआ है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। साथ ही ई-रिक्शा को जप्त कर लिया है। 

इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के अन्य परिजन थाना पर पहुंचे। जहां पर उसका रो-रो कर बुरा हाल है। मामले को लेकर थाना अध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है।  ई-रिक्शा को जप्त कर लिया गया है। किस वाहन से टक्कर लगी है उसका पता लगाया जा रहा है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

भागलपुर से बालमुकुन्द की रिपोर्ट