बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

देश के दो दिग्गजों धीरुभाई अंबानी और रतन टाटा का जन्मदिन आज, एक ने रिलायंस तो दुसरे ने टाटा को दी नई ऊंचाई, पढ़िए पूरी खबर

देश के दो दिग्गजों धीरुभाई अंबानी और रतन टाटा का जन्मदिन आज, एक ने रिलायंस तो दुसरे ने टाटा को दी नई ऊंचाई, पढ़िए पूरी खबर

N4N DESK : देश के प्रतिष्ठित उद्योगपतियों की बात की जाये तो उनमें धीरुभाई अम्बानी और रतन टाटा का नाम सबसे ऊपर लिया जाता है। इसमें धीरुभाई अंबानी की कंपनी रिलायंस का विस्तार कपड़े के कारोबार से शुरुआत होकर एनर्जी, मीडिया, डिजिटल सर्विस और रिटेल तक फ़ैल गया है। 

वहीँ रतन टाटा ने एअर इंडिया एयरलाइंस जो 1950 के दशक में टाटा के एंपायर से सरकार के पास जा चुकी थी। उसे वापस अपने एंपायर में शामिल किया है। विदेशी कंपनी फोर्ड के लग्जरी कार ब्रांड लैंडरोवर और जगुआर को अपने पोर्टफोलियो में जोड़ा। दुनिया के सबसे बड़े टी मैन्युफैक्चरर टेटली का भी अधिग्रहण किया। 

यूरोप के स्टील उत्पादक कोरस को भी खरीदा। लेकिन सबसे अहम् बात यह है की इन दोनों बिजनेस टायकून के बीच एक समानता है। भले धीरुभाई अंबानी रतन टाटा से उम्र में पांच साल बड़े थे। 

लेकिन दोनों का जन्मदिन एक दिन था। 28 दिसंबर यानी आज दोनों का जन्मदिन है। रतन टाटा का जहाँ आज 85 साल के हो गए। वहीँ धीरुभाई अंबानी का आज 90 वां जन्मदिन है।

Suggested News