बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

​भाजपा ने चार राज्यसभा उम्मदीवारों के नाम किए घोषित, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को यहां से बनाया उम्मीदवार

​भाजपा ने चार राज्यसभा उम्मदीवारों के नाम किए घोषित, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को यहां से बनाया उम्मीदवार

DESK. भाजपा ने राज्यसभा चुनावों को लेकर बुधवार को चार नामों की घोषणा की. पार्टी ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को फिर से राज्यसभा भेजने की योजना बनाई है. पार्टी ने नामों की घोषणा करते हुए कहा, भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने दो राज्यों में होने वाले आगामी राज्यसभा के ‌द्विवार्षिक चुनाव हेतु निम्नलिखित नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है। 

राज्य सभा द्विवार्षिक चुनाव 2024 के लिए मध्य प्रदेश से केंद्रीय मंत्री डॉ. एल. मुरुगन,  सहित उमेश नाथ महाराज, माया नारोलिया और बंसीलाल गुर्जर के नामों की घोषणा की गई. 

इसके अतिरिक्त पार्टी ने ओडिशा से अश्विनी वैष्णव को उम्मदीवार बनाया है. अश्विनी वैष्णव  केंद्रीय रेल मंत्री हैं. वे पिछली बार भी राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए थे. एक बार फिर से पार्टी उन्हें राज्यसभा उम्मीदवार बनाया ही. मध्य प्रदेश और ओडिशा में भाजपा विधायकों की संख्या के हिसाब से इन उम्मदीवारों की जीत करीब करीब तय मानी जा रही है. 27 फरवरी को देश के 15 राज्यों की 56 राज्यसभा सीटों पर चुनाव होना है. उसी दिन शाम 5 बजे के बाद विजयी उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी. 

Suggested News