बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बीजेपी का महागठबंधन पर हमला, कहा- लालटेन, सिलिंग फैन और लैंडलाइन से काफी आगे निकल गया है बिहार

बीजेपी का महागठबंधन पर हमला, कहा- लालटेन, सिलिंग फैन और लैंडलाइन से काफी आगे निकल गया है बिहार

PATNA : बीजेपी नेता मंगल पांडेय ने महागठबंधन पर बड़ा हमला बोला है। मंगल पांडेय ने तेजस्वी द्वारा महागठबंधन के एकजुट होने के दावे पर बड़ा तंज कसा है। 

उन्होंने RJD ,RLSP और HAM पार्टी के चुनाव चिन्ह पर तंज कसते हुए कहा कि बिहार ने लालटेन को LED से, लैंडलाइन को फाइबर ऑप्टिक्स नेटवर्क से और पंखे को AC  से बदलने का संकल्प ले लिया  है। 21 वी सदी का बिहार भारत को विश्व गुरु बनाने की राह पर PM मोदी जी के साथ चल पड़ा है |

मंगल पांडेय ने ट्वीट कर कहा कि अब बिहार में लालटेन की कोई जरूरत नही है।बिहार में सभी घरों में बिजली पहुंच गई है। अब लोग AC मजा ले रहे है। इसलिए अब बिहार को सिलिंग फैन की जरुरत नहीं है। 

बता दें कि आज तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से महागठबंधन को एकजुट होने का दावा किया है। वहीं उन्होंने अपने ट्विटर एकाउंट पर एक तस्वीर भी पोस्ट की है। जिसमें बिहार महागठबंधन में शामिल सभी दलों के सिंबल को एकसाथ दिखाया गया है। 

विवेकानंद की रिपोर्ट

Suggested News