बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बीजेपी ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर किया हमला, कहा दिमागी दोष के शिकार हो गए हैं

बीजेपी ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर किया हमला, कहा दिमागी दोष के शिकार हो गए हैं

PATNA :  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने कहा है की नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव दिमागी दोष के शिकार हो गए हैं। जिसके चलते अनाप-शनाप कुछ भी बकते रहते हैं। वह पूरा कंफ्यूज व्यक्ति है। कभी लिखने पढ़ने नहीं आता है तो लाज छुपाने के लिए आंख के डॉक्टर से आंख दिखाने चलें जाते हैं। समझ नहीं है इसलिए कुछ भी झूठ बोल देते हैं। जबकि आपको डॉक्टर के यहां नहीं मास्टर के यहां जाना चाहिए। जहां आपको पढ़ने और लिखने के लिए सिखाया जा सके। 


उन्होंने कहा की तेजस्वी नित्यानंद राय से डर गए हैं। नेता प्रतिपक्ष को पता होना चाहिए कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बनने से पहले भारतीय जनता पार्टी जैसे विशाल पार्टी का बिहार के प्रदेश अध्यक्ष थे। आपको पता होना चाहिए कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश से लेकर वार्ड तक जितने पदाधिकारी हैं। उतने राजद का सदस्य भी नहीं होंगे। जब नित्यानंद राय भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष थे। उस लोक सभा के चुनाव में आप एक सीट भी जीतने के लिए तरस गए थे। जहां आपको जीरो बटा सन्नाटा हाथ लगा था। आपको आंख के डॉक्टर के पास नहीं पहले दिमाग के डॉक्टर के पास जाना चाहिए।

अरविन्द ने कहा है कि हां एक बात आपको जरूर पता होना चाहिए कि आपके पिताजी भी बिहार के पहली बार जब मुख्यमंत्री बने थे तो भारतीय जनता पार्टी के पास शरणागत हुए थे और तब भारतीय जनता पार्टी के समर्थन से वह बिहार के पहिला बार मुख्यमंत्री बने थे। इसलिए थोड़ा सा घोटालों के चश्मा उतार कर के लाज शर्म को बरकरार रखिए। नित्यानंद राय भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा, बिहार के अध्यक्ष हाजीपुर से लगातार विधायक अभी उजियारपुर के लगातार सांसद और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री हैं। आप सोच लीजिए कि जिस दल राजद में एक भी सांसद न हो उस दल में कोई नेता क्यों जाएगा। तो आप दिन में भी जरूर मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखते हुए दिमागी दोष के शिकार हो गए हैं।

Suggested News