बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दुमका और बेरमो उपचुनाव को लेकर हुई भाजपा चुनाव समिति की बैठक, पढ़िए पूरी खबर

दुमका और बेरमो उपचुनाव को लेकर हुई भाजपा चुनाव समिति की बैठक, पढ़िए पूरी खबर

RANCHI : दुमका एवं बेरमो में होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा चुनाव समिति की बैठक प्रदेश कार्यालय में आयोजित की गई. बैठक के बाद प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सांसद सुनील सिंह ने कहा कि राज्य के दुमका और बेरमो उपचुनाव को लेकर गहन मंत्रणा हुई है. उन्होंने कहा कि बैठक में दुमका एवं बेरमो उपचुनाव में पार्टी उम्मीदवार चयन के लिए प्रदेश अध्यक्ष सांसद दीपक प्रकाश, नेता विधायक दल बाबूलाल मरांडी एवं संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह को अधिकृत किया गया. दोनों उपचुनाव के लिए अधिकृत नेतृत्व के द्वारा राष्ट्रीय नेतृत्व को उम्मीदवारों की सूची भेजी जाएगी.

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता हेमंत सरकार के कारनामो से तंग आ चुकी है. भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता वर्तमान की हेमन्त सोरेन सरकार के नाकामियों को जनता के बीच उजागर करेंगे. यह सरकार विकास विरोधी सरकार है. उन्होंने कहा कि इसके पूर्व भी भाजपा ने दोनों सीटों पर विजय प्राप्त किया है. पूर्व में भी भाजपा ने दुमका में मुख्यमंत्री रहते हुए हेमन्त सोरेन एवं शिबू सोरेन को हराया है. 


सिंह ने कहा कि भाजपा किसी कार्यकर्ता को प्रत्याशी बनाएगी. लेकिन झामुमों में सोरेन परिवार का ही कोई सदस्य प्रत्याशी होगा. 

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सांसद सुनील सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ रविन्द्र कुमार राय, लक्ष्मण गिलुवा, सांसद सुदर्शन भगत, पूर्व विधायक केदार हाजरा, राकेश प्रसाद, आरती सिंह उपस्थित थे. 

रांची से मोइजुद्दीन की रिपोर्ट 


Suggested News