समस्तीपुर में कार्यकर्त्ता के हत्या के खिलाफ भाजपा ने किया प्रदर्शन, सीएम नीतीश पर जमकर बरसे प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल

SAMASTIPUR : गुरुवार को जिले के चीनी मिल चौक परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा धरना कार्यक्रम आयोजित किया गया था। धरना खानपुर थाना क्षेत्र में हुए भाजपा नेता रघुवीर स्वर्णकार के हत्या मामले को लेकर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने के विरोध में किया गया था। जिसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल शामिल हुए थे।
धरना के बाद भाजपा कार्यकर्ता संजय जायसवाल के नेतृत्व में पैदल मार्च निकालकर समाहरणालय गेट पर प्रदर्शन और सड़क जाम किया। धरना में भाषण के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने तेजस्वी यादव को राजकुमार से संबोधित किया।
वहीँ उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बारे में कहा की वह राजकुमार से हाथ मिला लिए हैं। राजकुमार लड़ाई नहीं लड़ता है। उन्होंने कहा की हम चार पांच महीनों से नीतीश कुमार को चेतावनी दे रहे थे की हर शहर में हत्या हो रही है। लेकिन मुख्यमंत्री को बहुत बुरा लगा था। उन्हें यह पसंद नहीं है की उनके सामने कोई हत्या की बात करें।
संजय जायसवाल ने कहा की 2005 में बिहार की जनता ने हत्या, लूट और अपराध के खिलाफ एनडीए को वोट दिया था। लेकिन पिछले तीन महीनों से उनको प्रधानमन्त्री बनने का सपना आने लगा था। जिसका नतीजा है की हर चौक पर अपराधियों ने सर उठाना शुरू कर दिया।
समस्तीपुर से संजीव तरुण की रिपोर्ट