बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

चुनाव में भाजपा कार्यकर्ताओं को पद दिए जाने के आरोपों को कांग्रेस ने नकारा

चुनाव में भाजपा कार्यकर्ताओं को पद दिए जाने के आरोपों को कांग्रेस ने नकारा

डेस्क... मध्यप्रदेश में हाल ही संपन्न हुए युवा कांग्रेस का चुनाव विवादों में घिरता दिखाई देने लगा है। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने दावा किया है कि कांग्रेस ने युवा कांग्रेस चुनाव में भाजपा के कार्यकर्ताओं को अपना पद बांट दिया है। भाजयुमो के इस संगीन आरोप के बाद कांग्रेस के खेमें में हलचल मच गई है। वहीं कांग्रेस ने भाजपा के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है और कहा कि भाजयुमो का आरोप सिर्फ पार्टी की छवि की धूमिल करने के लिए लगाया जा रहा है, जबकि हकीकत इससे इतर है।  

भाजपा युवा मोर्चा के अनुसार हाल ही में युवा कांग्रेस के चुनाव हुए हैं। जिस लोकतंत्र के माध्यम से कांग्रेस अपनी युवा इकाई को मजबूत करना चाहती है, उसका माखौल उड़ाने का मामला सामने आया है। युवक कांग्रेस के चुनव में भाजपा पदाधिकारियों को पद दिए जा रहे हैं। इन चुनावाें से कांग्रेस किस सशक्तिकरण की ओर जा रही है, उस पर भी अब सवाल उठना लाजमी है। 


भाजपा युवा मोर्चा से मिली जानकारी के मुताबिक जबलपुर के हर्षित सिंह को उत्तर मध्य विधानसभा का सचिव बनाया गया है तो सिवनी जिले के उमंग शर्मा को सिवनी जिले का युवक काग्रेस का सचिव बनाया गया है। दोनो ही भाजपा के कार्यकर्ता हैं। 

इस पूरे मामले को जब कांग्रेस के प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी से बात की गई तो उन्होंने भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्हाेंने कहा कि पार्टी की ओर से पत्र जारी उपरोक्त दोनों प्रत्याशियों के निर्वाचन को निरस्त कर दिया गया है। श्री त्रिपाठी ने बताया कि दोनों ही व्यक्ति तथाकथित राजनैतिक दल से संबंध रखते हैं और इनकी ओर से कांग्रेस पार्टी को षडयंत्र पूर्वक बदनाम करने की नीयत से युवा कांग्रेस में भाग लिया था और यह बात जैसे युवा कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ.विक्रांत भूरिया के संज्ञान में आई तो दोनों का निर्वाचन निरस्त कर दिया है। 

Suggested News