बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

चंद्रशेखर के विवादित बयान के खिलाफ भाजपा ने किया सुंदरकांड पाठ, तेजस्वी के दौर में अब जंगलराज रिटर्न... नीतीश राज में हिंदुओं का अपमान

चंद्रशेखर के विवादित बयान के खिलाफ भाजपा ने किया सुंदरकांड पाठ, तेजस्वी के दौर में अब जंगलराज रिटर्न... नीतीश राज में हिंदुओं का अपमान

नवादा. शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के रामचरितमानस पर दिए गए विवादित बयान के बाद से नवादा में उनके खिलाफ लगातार आंदोलन जारी है। मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में नवादा जिले के साहेब कोटि मंदिर में सुंदरकांड पढ़कर बिहार के सीएम व डिप्टी सीएम पर जोरदार हमला किया हैं। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्षों ने कहा कि फिर से पूरे बिहार में जंगलराज का रिटर्न देखने को मिल रहा है। हिंदुओं की आस्था से खिलवाड़ किया जा रहा है। बिहार की जनता ने यह सोचा था कि लालू यादव की राह पर तेजस्वी यादव नहीं चलेंगे लेकिन या तो उनसे भी ऊपर उठकर काम कर रहे हैं। जंगलराज की बोली तेजस्वी यादव बोल रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि तेजस्वी हों या राजद के प्रदेश जगदानंद सिंह सभी लोगों का रामचरितमानस के अपमान पर सुर एक साथ मिल रहा है। चंद्रशेखर यादव शिक्षा मंत्री के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने यह मांग किया है कि जल्द ही उन्हें बर्खास्त किया जाए नहीं तो पूरे राजद को मिट्टी में मिला दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रभु श्री राम को लेकर जिस तरह से शिक्षा मंत्री ने बयान दिया गया है। इसके खिलाफ हम लोग पूरे जोर-शोर से सड़क पर भी उतरेंगे। ऐसे नेताओं को कुर्सी से उखाड़ कर फेंक देंगे। 

नवादा में बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर यादव द्वारा श्रीरामचरितमानस पर दिए गए बयान पर विरोध प्रदर्शन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष विनय सिंह ने कहा कि रामचरितमानस एक पवित्र ग्रंथ है. शिक्षा मंत्री के द्वारा जो आपत्तिजनक बयान दिया गया है वह गलत है. सरकार शिक्षा मंत्री को अविलंब बर्खास्त करें.  


Suggested News